उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की इन्होने दिनांक 24-04-2022 को साझा मंच पर एक खबर प्रसारित किया था जिसका शीर्षक "ग्राम सरैया में तीन हैंडपंप हो गए ख़राब" था। इस खबर में बताया गया था कि "इटावा के ब्लॉक जकरनगर के ग्राम सरैया में तीन हैंड पम्प खराब होने के कारण लोगों को पानी की समस्या हो रही है तथा यहां प्राकृतिक जल स्रोत भी ख़तम हो चुके हैं। " नौमान ने इस खबर को साझा मंच में प्रसारित करने के बाद नंबर पांच दबा कर तथा व्हाट्सअप और फेस बुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों तथा डीएम को सांझा किया था तथा इस खबर का असर ये देखने को मिला की खबर को संज्ञान में लेकर नल को बनवा दिया गया है तथा अब ग्रामीणों को पानी प्राप्त हो रही है
