उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा ज़िला से नौमान ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इन्होंने दिनांक 20 अप्रैल 2022 को साझा मंच में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि इटावा के बसरेहर प्रखंड के ग्राम हिबरा के ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे थे। बारह हैंडपंप ख़राब पड़े है और पानी के प्राकृतिक स्रोत भी सूख चुके है।ग्रामीण दूसरे गाँव जाकर पानी लाते है। ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे व्हाट्सप्प ,फेसबुक व नंबर पाँच दबाकर संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं डीएम के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ कि बारह हैंडपंप की मरम्मती करवा दी गई है। ग्रामीणों की पानी की समस्या दूर हो गई है।
