उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 1-04-22 को बताया कि उन्होंने साझा मंच पर दिनांक 09-04-22 को एक खबर प्रसारित की गयी थी। जिसमें बताया गया था कि इटावा के गांव खड़कपुर में तीन हैंड पम्प हैं जो की सभी खराब पड़े हुए हैं तथा जल स्रोत भी सुख चुके हैं जिस कारण ग्रामीणों को पानी के लिए दूसरे गांव जाना पड़ता है। इस खबर को सम्बन्धित विभागीय अधिकारीयों तथा डीएम को फॉरवर्ड कर जानकारी साझा की गयी। जिसके बाद गांव खड़कपुर में तीनों हैंड पम्प को ठीक कर दिया गया है
