उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की इन्होने दिनांक 5-4-2022 को एक खबर प्रसारित किया था जिसका शीर्षक "ग्राम लालपुरा में हो रही है जल की समस्या" था. इस खबर में बताया गया था की "इटावा के ग्राम लालपुरा में ग्रामीणों को जल के लिए दूसरे गावों का रुख करना पड़ता था. क्यूंकि गांव में कुल दस हैंड पम्प हैं लेकिन सब के सब खराब हो चुके थे. और ऐसी गर्मी में लोगों को पानी के लिए दूसरे गावों पर निर्भर रहना पड़ता था". इस खबर को नौमान ने साझा मंच में नंबर पांच दबा कर सांझा किया तथा व्हाट्सअप और फेसबुक के द्वारा सम्बंधित अधिकारियों तथा डीएम को सांझा किया। इसके बाद मामला को संज्ञान में लेकर सभी दस हैंड पम्प को बनवाया गया। अब ग्रामीणों तक पानी पहुँच रहा है जिस से अब ग्रामीणों को समस्या नहीं हो रही है
