उत्तर प्रदेश से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की इन्होने दिनांक 12-04-2022 को एक खबर प्रसारित किया था। जिसका शीर्षक "ग्राम नगला तातन में 5 हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को हो रही है समस्या" था। इस खबर में बताया गया था कि संतोष यादव के क्षेत्र में चार हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है ,जिससे गाँव के लोगों को पानी दूर से लाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि खराब हैंडपम्प की मरम्मत कराने के लिए कई बार मुखिया से भी कहा गया पर उन्होंने भी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया. इस खबर को प्रसारित करने के बाद इन्होने खबर को व्हाट्सअप तथा फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों को सांझा किया। इसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए गांव के सभी हैंड पम्प को ठीक करवाया ,अब ग्रामीणों को पानी की समस्या नहीं हो रही है
