उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी साझा मंच के माध्यम से इटावा के ग्राम नगला तातं के रहने वाले चबल सिंह यादो से बात कर रहें हैं, चबल का कहना है की इनके गांव में लगभग पांच नल खराब पड़े हैं लगभग तीन महीना से और इन खराब नल को देखने वाला कोई भी नहीं है. गांव वालों को पानी के लिए एक एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है. और जिनके यहां नल है वो कभी पानी दे देते हैं तो कभी नहीं देते हैं तथा गांव में अब पानी के स्रोत जैसे की कुआँ , तालाब तथा पोखर आदि ख़तम हो चुके हैं
