उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा ज़िला से नौमान, साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि उन्होंने दिनांक 12 फरवरी 2022 को मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि बसरेहर प्रखंड के ग्राम नगलामझे में भवन निर्माण करने वाले श्रमकों को समय पर भोजन नहीं मिलता था। इस ख़बर को साझा मंच पर प्रसारित करने के बाद व्हाट्सप्प तथा फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं निर्माण विभाग के साथ साझा किया गया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि अब सभी मजदूरों को कार्य के दौरान सही समय पर भोजन मिलने लगा है।श्रमिक राजेश से बात होने पर उन्होंने बताया कि साझा मंच के प्रयास से अब कार्यस्थल पर भोजन की व्यवस्था हो रही है। श्रमिक खुश है
