हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से एस एन कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सरकार द्वारा जो घोषणा हुई थी एक देश एक राशन कार्ड की ,जिसके ज़रिये किसी भी शहर में जाए उन्हें राशन मिलेगा। लेकिन बहादुरगढ़ में प्रवासी श्रमिकों को सही से राशन नहीं मिल पा रहा है। जब भी राशन लेने जाते है तो राशन दूकानदार साइट नहीं चलने का बहाना बनाते है। ऐसे ही महँगाई बढ़ रही है और राशन सही से नहीं मिलने पर श्रमिकों को बहुत समस्या हो रही है।
