उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने 29-01-2022 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था की इटावा के सैफई में भवन निर्माण करने वाले श्रमिकों का वेतन 9 माह से उन्हें नहीं मिल रहा था,जिस कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस खबर को हमारे सामूहिक संवादाता नौमान ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया साथ ही फेसबुक तथा व्हट्सएप के जरिए सम्बंधित अधिकारीयों को खबर से रूबरू भी कराया। अतः खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ है की ठेकेदारों द्वारा सभी मजदूरों को उनका ढाई माह से रुका हुआ वेतन दे दिया गया है जिसकी वजह से मजदूर बहुत खुश है तथा साझा मंच को धन्यवाद कर रहे हैं।