उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा जिला से संवाददाता नौमान अब्बासी साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहें हैं कि इन्होने 14/11/2021 को एक खबर प्रसारित किया था जिसका शीर्षक "नहीं बन रहा है वन नेशन वन राशन कार्ड" था। इस खबर में कहा गया था कि इटावा में वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत राशन कार्ड नहीं बन रहा है। नौमान अब्बासी ने इस खबर को व्हाट्सअप और फेसबुक के माध्यम से जिला आपूर्ति विभाग तथा उत्तरप्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग में फॉरवर्ड किया। जिसके बाद खबर का असर यह देखने को मिला कि राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया चालू कर दी गयी और अब राशन कार्ड के लिए आवदेन किये जा रहें हैं जिससे लोग अब काफी खुश हैं