हरियाणा से हमारे संवाददाता ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से एक व्यक्ति से श्रम मसौदा 2021 के सन्दर्भ में बातचीत की। जहाँ इन्होने बताया कि मजदूरों के लिए श्रम मसौदा 2021 अनुचित है। कंपनियों में श्रमिकों की स्थिति बहुत ही खराब है। कंपनियों में बेरोजगारी ,श्रमिकों की छटनी ,बोनस ना देना ,वेतन भी समय पर नहीं देने जैसे समस्याएं जारी है। श्रम मसौदा 2021 के अंतर्गत श्रमिक बंधुवा मजदुर बन कर रह जायेंगे। अगर कंपनी हानि में जाती है तो इसकी भरपाई श्रमिकों के वेतन से किया जाएगा तो इसी तरह अगर कंपनी को फ़ायदा होता है तो श्रमिकों को भी इसका फ़ायदा मिलनी चाहिए । श्रमिकों का यह हक़ बनता है ,तभी श्रमिक कंपनी के साथ हरदम निभाएगी। यह क़ानून श्रमिकों के हित में नहीं है