हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से रविकांत गौतम से हुई। रविकांत बताते है कि वो कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम किये थे और वहाँ से असमर्थ होने के कारण रिजाइन दे दिए जिस कारण उन्हें एक माह का वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने इसके लिए किसी से भी शिकायत नहीं की।