उत्तरप्रदेश राज्य के कानपूर से लज्जा राम ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मजदूरों की समस्या खत्म नहीं हो रही है। कोविड का दूसरा लहर अब खत्म हो रहा है लेकिन मजदूरों की स्थिति जस के तस बनी हुई है। मजदूरों के काम पर जाने पर कंपनी उन्हें बहुत से नियम कानून बता कर उन्हें काम से निकाल देती है। किसानों ने भी अपने काम खत्म कर लिया है जिससे अब उन्हें भी नौकरी की जरुरत है। दो वक्त की रोटी के लिए मजदूरों को यदि कोई काम नहीं मिलेगा तो वे रोजमर्रा का सामान कहा से लाएंगे