दिल्ली हरियाणा बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कंपनियों में काम की कमी नहीं है बल्कि कंपनियों के पास श्रमिकों को वेतन देने के पैसे नहीं हैं। कंपनियों में अधिक ठेकेदार व फेब्रिकेटर होने के कारण कंपनी ने हर कार्य के लिए रेट कम कर दिए हैं और श्रमिकों के वेतन व रेट कम कर दिए हैं। कंपनियों ने श्रमिकों के कार्य करने के घंटे बढ़ा दिए हैं और छुट्टी के दिन भी श्रमिकों से काम करने पर मज़बूर किया जाता है