बहादुरगढ़, हरियाणा से साझा मंच मोबाईल वाणी के सम्वाददाता सेन कश्यप बता रहे हैं कि लॉक डाउन के बाद केंद्र सरकार ने कंपनियों की स्थिति को सुधारने के लिए उन्हें काफी बड़ा पैकेज दिया, और श्रम क़ानूनों में उनके अनुसार बदलाव भी किया, लेकिन इतना सब कुछ करने के बावजूद भी आज कंपनियों में काम ना होने का बहाना बनाने से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और श्रमिकों के लिए बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है।प्रवासी मजदूर कंपनियों की स्थिति के कारण काम की कमी होने से बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं और कुछ श्रमिक तो किसी भी तरीके से चले आए, लेकिन अब यहां की स्थिति को देख करके वापिस जाने के बारे में सोच रहे हैं, जिससे उनको को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है।