हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एनसीआर बहादुरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं जो श्रमिकों का एस आई -पीएफ के नाम पर पैसा तो हर महीने काटती है लेकिन उन्हें सैलरी स्लिप और पीएफ से सम्बंधित कोई भी चीज नहीं दी जाती है। श्रमिकों को बताया जाता है कि अभी आपको 6 महीने तक कुछ नहीं मिलेगा और किसी कारण वाश श्रमिकों को 6 महीने से पहले ही कंपनी से बाहर निकाल दिया जाता है।कंपनी में श्रमिक का कोई रिकॉर्ड नहीं मिलने पर उन्हें पीएफ के पैसे के लिए धक्का खाना पड़ता है।
