हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लॉक डाउन के बाद वापस लौट रहे श्रमिकों को कंपनियां दोबारा काम पर नहीं रख रही है। कंपनियों का कहना है कि समय रहते श्रमिक काम पर नहीं लौटे हैं इसलिए उन्हें दोबारा काम पर नहीं रखा जायेगा। जिस कारण श्रमिकों का पहले का हिसाब और लोग डाउन दौरान जो उन्हेंने काम किया उसका बकाया रकम से भी वंचित रह गए हैं। जिसके कारण श्रमिकों को परेशानी हो रही है।