दिल्ली कापासेड़ा से नन्द किशोर परशाद साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि अपने काम पर मज़दूर वापस लौट रहे हैं। कोविड-19 के कारण लागू किया गया लॉक डाउन के दौरान जो कामगार अपने घरों को लौट गए थे ,अब वे अपने काम पर वापस आने लगे हैं। उनके आने की गति अब लगातार बढ़ती जा रही है। इसमें खास उद्यमियों का कहना है कि कामगार की कमी के कारण वे पिछले 2 माह से काफी चिंतित थे। बुलाने पर भी मजदूर आने को तैयार नहीं थे। ऑटोमोबाइल गारमेंट फर्नीचर और लेदर क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को उनकी काफी जरूरत है। कामगारों के स्थिति में तेजी से सुधार भी होने लगा है। उत्तर प्रदेश बिहार और मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में कामगार अब लौट रहे हैं।