बहादुरगढ़, हरियाणा से रूपाली साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि पंचायत विभाग के निदेशक ने प्रदेश के सभी सम्बन्धित अधिकारियों को ग्रामीण सफ़ाईकर्मियों के वेतन से पीएफ कटौती सुनिश्चित करने को कहा है, इससे सफ़ाईकर्मियों को भी पेंशन सुविधा का लाभ मिल पाएगा।