गुरुग्राम से सोनू साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कई राज्यों में जगह-जगह लॉक डाउन लगाने की वजह से यहाँ भी श्रमिक लॉक डाउन की आशंका से डरे हुए हैं। हरियाणा में बाहर से आनेवाले लोगों की कोई जाँच नहीं हो रही है और वे सीधे काम पर आ जा रहे हैं। यह स्थिति निश्चित रूप से चिंताजनक है।
