भदोही, उत्तर प्रदेश से अजय मिश्रा साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से मनोहर लाल कश्यप जी के प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके प्रश्न को बिल्कुल उचित बता रहे हैं। इनका कहना है कि उस प्रश्न पर और विचार करने की ज़रूरत है। पद्म कुमार वकील से ये सहमत नहीं हैं, इस संकट-काल में भी जब प्राईवेट अस्पतालों की मुनाफ़ाख़ोरी नहीं बंद होगी, तो कब होगी! इसके लिए हर गरीब को आयुष्मान भारत के तहत जोड़कर उसका कार्ड बनवाना चाहिए।