ये चंद्रकांत वानखेड़े अमरावती, महाराष्ट्र से साझा मंच मोबाईल वाणी को बता रहे हैं कि लॉक डाउन शुरू होने के बाद अमरावती ज़िले में बाईस तारीख़ के बाद बारह दिन शिव-भोजन योजना में पैसे लेकर खाना दिया। उसके बाद हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा वो खाना मुफ़्त कर देने के बाद अब आठ जून से फिर से पैसा लेना शुरू हो गया है। ये साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी से फिर से इस योजना के तहत मिलने वाले भोजन को मुफ़्त किए जाने की प्रार्थना कर रहे हैं, जिससे ग़रीबों को भरपेट मुफ़्त भोजन मिल सके।