ये साझा मंच मोबाईल वाणी के सम्वाददाता मनोहर लाल कश्यप दिल्ली, एनसीआर, बहादुरगढ़, हरियाणा से बता रहे हैं कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत इससे प्रभावित देशों की सूची में आठवें नम्बर पर पहुँच गया है। भारत में कोरोना की जानकारी जनवरी में ही राहुल गांधी द्वारा दे दिए जाने के बाद भी मोदी सरकार ने जानबूझकर लापरवाही की। फिर नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम के चक्कर में कोरोना विदेशों से हमारे देश में आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बिना किसी से सलाह लिए अपनी मर्ज़ी से जनता को सिर्फ़ साढ़े तीन घंटे की मोहलत देकर इक्कीस दिन का लॉक डाउन कर दिया। इसके बाद दो-तीन बार बढ़ाए गए लॉक डाउन के दौरान कोरोना कम होने के बजाय बढ़ता गाय। इसके बाद भी स्थिति को काफ़ी बिगड़ता देख मोदी ने अपनी गलती का सारा ठीकरा राज्य-सरकारों और मुख्यमंत्रियों पर फोड़ डाला और और इस बीमारी से खुद को बचाने और आत्म-निर्भर बनने का ज्ञान देकर मुँह छुपाकर लापता हो गए। देश की जनता को मँझधार में छोड़ कर, कमाकर शांत बैठ गए।