कापासेड़ा, दिल्ली से नंद किशोर साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कोरोना-संक्रमण के कारण हुए लॉक डाउन के बीच दिल्ली से वापस घर जा रहे प्रवासी कामगारों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा की गयी राशन की घोषणा के बाद उन्हें कूपन के माध्यम से राशन मिलना शुरू हो गया है। इस राशन में मिलने वाले गेहूं को पिसवाने के लिए आटा चक्कियों पर नम्बर लगाना पड़ रहा है और आटा चक्की मालोकों की कमाई इस समय बहुत बढ़ गयी है।