ये रूपाली बहादुरगढ, हरियाणा से साझा मंच मोबाइल वाणी को बता रही हैं कि लॉक डाउन की अवधि में अपने घर जाने के प्रयास में आठ दिनों में लगभग सत्तर से अधिक प्रवासी मज़दूर अपनी जान गँवा चुके हैं। आज के दो बड़े हादसे उत्तर प्रदेश के औरैया और दूसरा मध्य प्रदेश के सागर में हुआ है। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रेल ट्रैक पर हुए हादसे के बाद इनकी संख्या में काफ़ी बढ़ोतरी हुई है।
