कमलेश कुमार जो 100% ब्लाइंड है, गुजरात, जिला छनवाड़ा, ग्राम पंचायत कल्याणी से साझा मंच के माध्यम से पूछ रहे हैं कि पीएफ का पैसा कैसे निकाला जाता है, और इसकी क्या प्रक्रिया है, इनका पैसा 2 साल से फंसा हुआ है, और उनका वेतन भी नहीं मिला है

Comments


जिस भी कंपनी या संस्था में 20 से अधिक कर्मचारी काम करते है उन्हें पीएफ और ईएसआई का लाभ ज़रूर मिलना चाहिए। आधार से लिंक अपने यूएएन नंबर के जरिए आप अपने सभी पीएफ खातों को लिंक कर सकते हैं. खास परिस्थितियों में आप आसानी से तय सीमा तक रकम निकाल भी सकते हैं.अगर आपका केवाईसी अपडेट है तो आप ऑनलाइन भी पीएफ निकाल सकते हैं, ऑनलाइन पीएफ निकालने के लिए सबसे पहले EPFO की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग-इन करें। इसके बाद Manage ऑप्शन पर क्लिक करें और KYC को सिलेक्ट करें।यह ध्यान से देख लें कि आपके नाम पते, पैन कार्ड नंबर समेत बैंक की जानकारियां सही हैं या नहीं। इसके बाद Online Services पर क्लिक करें और CLAIM (FORM-31 या 19और10C) पर क्लिक करें। इसके बाद आप क्लेम फॉर्म ऑनलाइन भर दें। इसके कुछ दिन बाद निश्चित समय में आपके रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में EPF के पैसे आ जाएंगे। वेतन के संबंध में हम हमेशा श्रमिकों को जानकारी देते हैं कि किसी भी कंपनी में अगर आपको समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तो आप ऐसी कंपनी में काम करने से इनकार करें, अधिक्तर देखा गया है कि कंपनियां जब वेतन देने में आनाकानी करती हैं तब भी श्रमिक काम करते रहते हैं, इसलिए शोषण का शिकार होते रहते हैं, फिलहाल आप सभी श्रमिक मिल कर कंपनी प्रबंधन से संपर्क करें, कंपनी अगर कोई सुनवाई नहीं करती है तो आप लेबर दफ्तर में जा सकते हैं, लेकिन बिना वेतन काम नहीं करना चाहिए।
Download | Get Embed Code

Aug. 26, 2019, 3:24 p.m. | Tags: govt entitlements   int-PAJ   industrial work   workplace entitlements