हरियाणा राज्य से अनुभव साझा मंच के माध्यम से बताते है कि फुट स्टेप प्राइवेट कम्पनी जहाँ लगभग 150 श्रमिक काम करते है। वे कहते है कि फ़रवरी माह का वेतन अभी तक इस कम्पनी में अभी तक नहीं दिया गया है। साथ ही वे कहते है कि हिन्दुओ का त्यौहार होली आ रही है लेकिन वेतन नहीं दिया गया है जिससे श्रमिक बहुत परेशान है। सभी श्रमिक आशा लगाए बैठे है की कब उन्हें वेतन मिले और कब वे त्यौहार कि खरीदारी करे।

Comments
श्रमिकों को खुद ही जागरूक होना होगा ,अगर कंपनी वेतन नहीं दे रही है तो आपको बिना वेतन के काम नहीं करना चाहिए,साथ ही आपको किसी और कंपनी में काम की तलाश करनी चाहिए थी,इसके अलावा सभी श्रमिक संगठित होकर कंपनी प्रबंधक से बात करनी चाहिए,इस मामले में आपके पास सबसे पहला और बेहतर विकल्प यही है।
April 9, 2019, 9:44 p.m. | Tags: festival int-PAJ labour wages local updates