जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड से गोपाल कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि प्रधान मंत्री जी को झूठा वादा नहीं करना चाहिए और जो वादा किये है उसे पूरा करना चाहिए। इससे पहले जो उन्होने स्वास्थ बीमा गरीब बिपिएल परिवार वालो के लिए बनाया गया था उसमे भी अबतक किसी प्रकार की सुविधा नहीं दिया जाता है.तथा अस्पतालो में भी इलाज करवाने से ज्यादा पैसा लिया जाता है.अत:प्रधान मंत्री जी अपने वादे को पूरा कर नि:शुल्क दवा दिया जाए.
Transcript Unavailable.
बोकारो: श्यामपत दास चन्दनक्यारी, बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि अपनी आय का एक तिहाई दावा में खर्च हो जाता है साथ ही वे कहते हैं कि गाँव में कई ऐसे गरीब परिवार हैं जो बिमारियों के इलाज करने और दावा खरीदने हेतु कर्ज लेते हैं. वे कहते हैं कि अगर सरकार गरीबो को मुफ्त में दावा मुहैया करते तो गरीबो को इतनी परेशानी नही उठानी पड़ती।
श्याम्पत दास बोकारो,चंदंक्यारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर जानकारी दे रहे है कि चंदंक्यारी के कई गांवो को अभी तक सडको से नहीं जोड़ा गया है डायरिया या मलेरिया जैसी बीमारी होने पर से एम्बुलेंस तक को गाँव में आने देने में परेशानी होती है लोग रैयतो के खेत या मेड से होते हुए आने जाने का रास्ता तय करते है वर्मन समय मोबलाईजेसन का समय है कितना खेद जनक बात है कि इस समय लोगों को आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रह है सांसद ,विधायक,पंचायत प्रतिनिधियों का और ना ही प्रशासन का इस और ध्यान केन्द्रित हुआ है अत:सरकार से अनुरोध करते है कि इन राज्स्वो और गांवो में जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किया जाये.
खुर्शीद आलम द्वारा झारखण्ड मोबाइल वाणी पर एक गीत प्रस्तुत किया गया.
जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड से लक्ष्मण कुमार महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि मानव जाति के लिए सिर दर्द बनी प्लास्टिक इस युग में सुविधा के विस्तार में पर्यावरण को काफी नुकसान पहुचाई है. लोगो की सुविधा के लिए उपयोग में लाई गई प्लास्टिक आज मानव जाती के लिए ही खतरा बन गई है. नष्ट नहीं होने के वजह से यह भूमि के उर्वरक क्षमता को कम कर रही है. साथ ही यह भू-जल स्तर को घटा रही है. और उसे जहरीला बना रही है.प्लास्टिक का प्रयोग सांस रोग तथा केंसर का खतरा बढ़ाता है. इतना ही नहीं प्लास्टिक को जलाने से निकलने वाली धुवां वातावरण को भी नुकशान पंहुचा रहा है. जो ग्लोबर ग्लोबिन का बड़ा कारन है. इन्ही प्लास्टिक के ज्यादा संपर्क में रहने से लोगो के खून में किमिस्टर की मात्रा बढ जाती है.इससे गर्भवती महिलावो के गर्भ में पल रहे शिशु का विकाश का विकाश रुक जाता है. प्लास्टिक को जलने से अनेक प्रकार की बीमारियो को खतरा बढ जाती है. अत:झारखण्ड सरकार द्वारा प्लास्टिक को बंद किया जाए.
जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड से लक्ष्मण कुमार महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि योजना पर प्रज्ञा केंद् संचालको में गड़बड़ी जेल के सुरक्षा के लिए कैदियो के परिजनो के लिए सी सी टी वि वीडियो द्वारा बात करने के लिए शुरू किया गया था अब उस योजना को बंद कर दिया गया है. योजना के अंतर्गत चास मंडल उपकारा का एक भी कैदी अब तक अपने परिजनो से बात नहीं कर सके.प्रतेक दिन कैदी कंप्यूटर के समीप बैठ कर अपने परिजनो का इंतिजार करते है. जेल प्रशासन भी अब वेवस्था से तंग आ गए है. क्योकि प्रज्ञा केन्द् के संचालक जेल के लिंक से जुड़ नहीं रहे है.जब की सुनील कुमार ने पूर्व ही पंचायत भवन की बैठक में ही इस योजना को अन्त्रतित करने का आदेश दिया था. सरकार ने यह योजना बनाई थी की प्रज्ञा केन्द् में लगे कंप्यूटर के माध्यम से सभी कैदी अपने परिजनो से सीधे बात कर पाएंगे
लक्ष्मण कुमार महतो बोकारो चंदाब्क्यारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर जानकारी दे रहे है कि 25 किलोमीटर दूर से बच्चो को आधार कार्ड बनाने के लिये आना पड़ता है अत्यधिक भीड़ होने के कारन उन्हें लौटना पड़ता है, इससे बच्चो का समय बर्बाद होता है,पढाई बाधित होती है अत: इनका सुझाव है कि प्रत्येक स्कूल में जाकर बच्चो का आधार कार्ड बनाया जाये
लक्ष्मण कुमार महतो बोकारो चंदंक्यरि से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर जानकारी दे रहे है कि झारखण्ड सरकार के 13 साल होने के पश्चात भी आजतक बोकारो चंदंक्यारी को क्या मिला ना हीं सवास्थ जल की व्यवस्था है और नहीं पर्याप्त बिजली दी जाती है न हीं सदर अस्पताल है जिससे गरीब मरीजो को काफी परेशानी होती है अत: झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुरोध करते है सरकार को ये सारी सुविधाये इस क्षेत्र में दी जाये.
बोकारो चंदंक्यारी से श्याम्पत दास झारखण्ड मोबाइल वाणी पर जानकारी दे रहे है कि गरीबो कि ज्यादा आमदनी रहती तो वे प्राइवेट अस्पताल नहीं जाते क्यों वे सरकारी अस्पताल जाते,वे महंगी दवा नहीं खरीद सकते इस बात को ध्यान में रखते हुए माननीय प्रधानमंत्री को अपने घोषणा को पूरा करना चहिये
