जिला धनबाद के बाघमारा प्रखंड से राधू राय ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से सभी श्रोताओ को विश्वकर्मा पूजा की बधाई देते है.बताते है की सभी छोटे बड़े कारखानो में पूजा किया जा रहा है.

जिला धनबाद के बाघमारा प्रखंड से गंगाधर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से सभी झारखण्ड वासियो को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामना देते है.और बताते है की विश्वकर्मा भगवान वाहनो के रक्षक माने जाते है.

देवघर,मोहनपुर से रोहित यादव झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की इनके गांव में बिजली,पानी और सड़क की समस्या है वर्षा नहीं होने के कारन धान की फसल लाल हो गयी,बीमारी हो गयी अत: सरकार से अनुरोध करते है की जो भी समस्याए है उसका समाधान किया जाये, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

Transcript Unavailable.

जिला धनबाद के बाघमारा प्रखंड से गंगाधर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की राज्य के सभी जिलो में कर्मा पूजा शांति पूर्व संपन्न हो गया.

जिला देवघर के सराठ प्रखंड से जय प्रकश सिंह ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की बाल विवाह से सम्बंधित जो प्रश्न किये जा रहे है.उस पर कहते है की बाल विवाह प्रथा वर्षो से चला आ रहा है.जो भी गरीब या अनपढ़ लोग होते है वो इसे बढ़ावा देते है.

जिला धनबाद के तोपचांची प्रखंड से पुनीत कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की बाल विवाह में माता पिता की मजबूरियो के कारन किया जाता है.क्योकि वे सोचते है की अभी हमारी बच्ची छोटी है और दहेज़ भी कम देना पड़ेगा बाद में पैसे नहीं होने के कारन शादी कर पाना मुश्किल हो जाएगा।बाल विवाह को रोकने में सरकार की ओर से कोई करवाई नहीं की जाती है और ना ही जनता द्वारा प्रयाश किया जाता है.अत:बाल विवाह को रोकने के लिए दहेज़ प्रथा को बंद करना चाहिए।

जिला बोकारो के चास प्रखंड से प्रियांशु कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की चास प्रखंड में बिजली की समस्या काफी बढ़ गई है.जिससे बच्चो को पढ़ने में परेशानी होती है.

जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड से श्यामपद दास ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की बोकारो वन प्रमंडल क्षेत्र में वन भूमि का क्षेत्रफल घटता जा रहा है.जिले में 5 से ज्यादा जमीन है.जिसमे सीसीएल परियोजना सड़क एवं वन अधिकार के तथा ग्रामीणो को जमीन दिए जा रहे है.जिस कारन वनो का क्षेत्रफल घटता जा रहा है.झारखण्ड राज्य के बाद वनो का दायरा बढना था लेकिन अब तक ऐसा कुछ नहीं हो रहा है.अधोगीकरण के कारन वनो का काफी नुकशान भी हो रहा है.चंदनकियारी में पेड़ो की संख्या काफी बढ़ गई है और जंगलो में हरियाली देखने को मिल रही है.पेड़ो को बचाने के लिए विभाग के ओर से लगातार का दौरा कर ग्रामीणो को जागरूक बनाने का कार्य किया जा रहा है.

Transcript Unavailable.