अवनीश दुमका,काठीकुंड से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला हिंसा पर कहते है की महिला दिवस आया और गया हरेक वर्ष की तरह इसे मनाया गया पुरे गाजे-बाजे ,उमंग और जोश के साथ जैसे हर वर्ष हम गणतंत्र,स्वतंत्रता दिवस,होली,दीपावली दशहरा इत्यादि को मनाते है थोडा हसना,थोडा बिछुड़ना बधाइयो और शुभकामनाओ के तांते उपहारो,वस्त्र,आभूषणो पर छूट,अखबारो,टीवी चैनलो में महिला स्तुति,समस्त नारी जाति के प्रति सम्मान की होड़ ठीक हर बार की तरह घर में भी महिलाओ को भी

अवनीश दुमका,काठीकुंड से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला हिंसा पर कहते है की खुसनसीब है देश की महिलाये जो की एक दिन उनके नाम होता है चाहे वह दिन महिला दिवस हो,मदर डे या चाइल्ड गर्ल्स डे जब महिलाओ की सुरक्षा और तरक्की की बात आयेगी तब-तब दामिनी का नाम जबान पर आयेगा।आजकल लड़की सप्लाई शब्द खबरो में प्रमुखता से उभरा है यह भव्य् रौशनी की काली परछाई है सभ्य समाज लड़कियो को सप्लाई शब्द के साथ जोड़कर क्या कहना चाहता है बलात्कार के लिए कड़े कानून बनवाने में हम सफल रहे पर इस सप्लाई शब्द का क्या करे लड़का-लड़की की दोस्ती जायज है लिविंग टुगेदर को भी मान्यता मिल गयी फिर सप्लाई शब्द कि गुंजाइस कहा रहती है अत:इस शब्द को सब्दावली से तुरंत हटा देना चाहिए।

अवनीश दुमका,काठीकुंड से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की प्रति वर्ष की तरह 8 मार्च आया और चला गया.365 दिन में एक दिन लोगो द्वारा इस दिन को सेमिनार,जुलुस,समारोह और चर्चा कर मनाते है और फिर अगले वर्ष के लिए इंतजार करते है.क्या हमारा जागरूक समाज आधी आबादी को सबल बनता रहेगा या कोई सार्थक पहल ईमानदारी पूर्वक करेगा।ऐसा भी नहीं है की महिलाओ को सबल बनाने के लिए कुछ नहीं किया गया पर हुआ है वह काफी कम है परिवार,देश और समाज के विकास में इन्हे बराबर की भागीदारी देना अभी बाकि है कही ऐसा तो नहीं की हम सभी पिछड़ी मानसिकता से ग्रसित है देश का विकास चाहने वाले महिलाओ को बराबर का हक़ दो केवल 8 मार्च को ही नहीं प्रति दिन महिला दिवस मनाओ,और जागरूक करो.

दुमका,काठीकुंद से अवनीश कुमार झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि हाल ही में काठीकुंद पंचायत के झगडाई गाँव से तीन महिलओ को काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जा कर बेच दिया गया। इस मामले को लेकर मोबाइल वाणी के एक सहयोगी ने एक पत्र महिला आयोग को लिखा और ये चाहते हैं कि इस पर कार्यवाही हो। बताते हैं कि इन्होने प्रशाशन से बात किये तो बोलते हैं कि हम पहले DIG से बात करेंगे तो ही कार्यवाही होगा। पीडिता कभी कभी दलालो से बच कर फोन भी करती है, ये चाहते हैं कि इस पर जल कोई कार्यवाही किया जाय।

दुमका जिला के काठीकुंड प्रखंड से अवनीश कुमार जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से चाहते है कि काठीकुंड के प्राथमिक विद्यालयो में जो शौचालय बनाए गए है उनमे काफी लापरवाही बरती गई है। शौचालयो के निर्माण में जो मटेरियल इस्तेमाल किया गया है वो काफी बेकार है। बारिश होने से वह ध्वस्त हो गया है जिसके कारणबच्चों को शोच के लिए बहार जाना पड़ता है। इसलिए ये शिक्षक पदाधिकारी से अनुरोध करते है कि वे एक बार इसका प्रशिक्षण कर इस मामले कि जाँच करने में सहयोग करे।

दुमका,काठीकुंद से अवनीश कुमार झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आज मतदाता दिवस पर BLO कर्मी 12 बजे तक भी वार्ड संख्या 18 पर नहीं पहुचे थे जिसके कारण बहुत लोग निराश हो कर घर लौटे जो ये देखने गए तजे कि उसका नाम मतदान लिस्ट में है की नहीं। बताते हैं कि जिला प्रशाशन के कडा निर्देश के बावजूद भी उनके आदेश का पालन नहीं हुआ जो मी ये गला है। ये चाहते हैं कि प्रशाशन इस पर कार्यवाही करे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.