गोड्डा,पोरैयाहट से चन्द्रदेव सिंह मोबाइल वन्नी के माध्यम से ये जानना चाहते है कि फिंडी के पेड़ो और पत्तो को किर से बचाने के लिए क्या किया जाये ? फिंडी के पेड़ो को कीरो से बचाने के लिए सबसे पहले उस पत्ते और तने को काट के हटा दे जिनमे किरे लगे हुए है।उसके बाद सभी पेड़ो में किट नाशक का छीरकाव करे।

गोड्डा,पोरैयाहट से चंद्रदेव सिंह झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से ये जानना चाहते है कि इनहोने एक डाभनीबूं का पेड़ लगाया है जिसमे डाभनीबूं फला हुआ है वो जैसे जैसे बड़ा होता है निचे से फट रहा है और पेड़ो से पत्तिया भी झरते जा रहा है। इसका कोई समाधान बताए? इसपे कृषि विशेषज्ञ बापी गोराई जी ने बताया की नीबूं के पेड़ में सही समय पे पोषक तत्व न मिलने से उसका छिलका सड जाता है। इसलिए साल में 2 बार खाद्य दे। पेड़ के ताना से ३ फिट दूर मिट्टी में खाद्य डाले। अभी बारिस का समय है इसीलिए खाद्य का असर अच्छा होगा। फल पेड़ में रुके इसके लिए आप वरुण और कैल्सियम का छिडकाव कर सकते है।3 साल तक छीड़काव करने से नीबूं का फटना ख़त्म हो जायेगा।

गोड्डा,पोडाडीहा पंचायत से मृणाल कांती पाल झारखण्ड मोबाइल वाणी को ये जानकारी दे रहे है की जनवरी महीने में इन्होने वृद्धा पेंसन की सूची बनने के लिए दिया था पर अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं हुई और न ही इसके सम्बन्ध में इन्हें कोई जानकारी प्राप्त हुई है,दूसरी ये जानकारी चाहते की 2007 में बीपिएल कार्ड की जो सूची बनी थी उसमे कोई सुधार नहीं हुआ है, उस सूचि के आधार पर एक-एक घर में 4 -5 बीपीएल कार्ड है अत: इस सूचि में सुधार की जाये.