गोड्डा,पोरैयाहट से चंद्रदेव सिंह झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से ये जानना चाहते है कि इनहोने एक डाभनीबूं का पेड़ लगाया है जिसमे डाभनीबूं फला हुआ है वो जैसे जैसे बड़ा होता है निचे से फट रहा है और पेड़ो से पत्तिया भी झरते जा रहा है। इसका कोई समाधान बताए? इसपे कृषि विशेषज्ञ बापी गोराई जी ने बताया की नीबूं के पेड़ में सही समय पे पोषक तत्व न मिलने से उसका छिलका सड जाता है। इसलिए साल में 2 बार खाद्य दे। पेड़ के ताना से ३ फिट दूर मिट्टी में खाद्य डाले। अभी बारिस का समय है इसीलिए खाद्य का असर अच्छा होगा। फल पेड़ में रुके इसके लिए आप वरुण और कैल्सियम का छिडकाव कर सकते है।3 साल तक छीड़काव करने से नीबूं का फटना ख़त्म हो जायेगा।