रांची, ईवा से रेशमा प्रवीण मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बाल यौन शोषण पर एक कहने बता रही है जो उनके गाव की ही है। ये बता रही है कि एक बच्ची और उनकी सहेलिया एक दिन स्कूल जा रही थी और जब ये लोग गारी का इंतज़ार का रही थी तभी एक लड़के ने उस बच्ची के साथ चेरखनी की। इस घटना के बाद वो बच्ची बहुत ही डर गयी और सहम गयी और इस घटना की जानकारी अपने सहेलियो तक को नहीं दी। जब वो स्कूल जाना बंद कर दी तो उनकी सहेलियो ने उनसे पूछा की ऐसा क्या हो गया जो तुम स्कूल जाना नहीं चाहती हो, पढ़ना लिखना नहीं चाहिती हो। इनके कई बार पूछने के बाद भी उस बच्ची ने अपनी सहेलियो को कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद एक दिन फिर ये लोग स्कूल जा रही थी तो वही लड़के ने फिर इन्हे छेड़ा फिर उसके बाद इनलोगो ने अपने अपने घर में इस घटना की जानकारी दी और बताया की उस बच्ची के मन में डर बैठ गया है इन घटनाओ के चलते। ये सब सुनने के बाद उस बच्ची के माता पिता ने ये निर्णय लिया की वो अब स्कूल नहीं जायेगी और ना ही अब पढ़ेगी। इस घटना के बाद से वो बच्ची नए ना ही कभी स्कूल गयी और ना ही फिर कभी पढ़ने बैठी। इसका ये नतीजा हुआ की वो लड़की अनपढ़ हो गयी और आज के तारीख में उसकी शादी हो गयी है। अगर समाज में ऐसे ही चलता रहा तो लड़को का छेड़खानी बढ़ता रहेगा और बच्चे ऐसे ही बाल यौन शोषण का सीकर होते रहेंगे। अतः वो अनुरोध कर रही है कि बाल यौन शोषण को रोकने के लिए सभी को ठोश कदम उठाना होगा और इस घिनौने अपराध को रोकना होगा

Transcript Unavailable.

रांची: रूपा देवी ओरमांझी ,रांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि बाल यौन शोषण दो प्रकार से होता है। एक शारीरिक और दूसरा मानशिक। शारीरिक यौन शोषण में शरीर में चोट पहुँचाना अर्थात मारपीट करना वहीँ मानशिक शोषण जैसे हर काम के लिए, छोटी-छोटी बातों पर डाटना -डपटना, कुछ भी करने से मना करना आदि। बाल यौन शोषण को दूर करने के लिए लोगो में जागरूकता लानी होगी

जिला राँची,ओरमाँझी से फूलकुमारी देवी जी ने झारखण्ड मोबाईल वाणी के माध्यम से बाल यौन शोषण के बारे कहती है की एक बच्चा अपनी माँ के लिए कितना अनमिल होता है क्यूंकि एक माँ ही होती है जो अपने बच्चे से सबसे अधिक समय बिताती है इसलिए बच्चे की हर एक बात माँ को पता होती है माँ को चाहिए की वो अपने बच्चे से दोस्त जैसा व्यवहार करे ताकि बच्चा अपना सारा बात माँ से कहे आजकल अख़बार में भी बाल यौन हिंसा के बारे में देता है अपने बच्चो से पूछना उसके साथ तो ऐसा नहीं करता है कोई उसे डराता-धमकाता तो नहीं है अपने बच्चो को इन सारी बातो की जानकारी देनी चाहिए हर माँ-पिता का फर्ज है की वो अपने बच्चे को इन सारी बातो की जानकारी दे।

जिला रांची के ओरमांझी प्रखंड से रूपा देवी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि आए दिन यह सुनने को मिलता है किसी न किसी बच्चो के साथ बाल यौन शोषण किया गया है क्योकि अधिकांश ये सब ग्रामीण क्षेत्रो में गरीबी होने के कारन माता पिता अपने छोटे छोटे बच्चो को काम में लगा देते है और उन बच्चो के साथ हमेशा यह हादसा होता है उन बच्चो का शोषण किया जाता है बच्चे हमेशा अपने माता पिता से यह बात छुपाते है बच्चो को हमेशा अपने माता पिता से सभी बातो को बताना चाहिए और हर माता पिता को अपने बच्चो का खास ध्यान रखना चाहिए।

जिला रांची के ओरमांझी प्रखंड से रूपा देवी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बाल यौन शोषण केवल लड़कियो के साथ ही नहीं बल्कि लडको के साथ भी होती है छोटे छोटे बच्चे जो किसी बातो को नहीं समझ पाते है और पुरे परिवार के द्वारा उसके साथ दूर व्यवहार किया जाता है इसका अंदाजा बच्चे नहीं लगा पाते है अत:माता पिता को अपने बच्चे के ऊपर विशेष ध्यान देना चाहिए।

जिला रांची के ओरमांझी प्रखंड से रूपा देवी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि बाल यौन शोषण के मुख्य कारन में माता पिता का भी योगदान होता है जब बच्चे अपने साथ हुवे शोषण के बारे में बताते है तो माता पिता उनके बातो को नजर अंदाज कर देते है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.