जोहार श्रोता बन्धुओ जैसा की आप जानते हैं,आपके झारखण्ड मोबाइल वाणी पर हर शनिवार को शाम ६ से शाम ८ बजे तक आप के क्षेत्र में सरकार द्वारा मिलने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधायों के बारे में चर्चा करते हैं और इस चर्चा के अंतर्गत हम स्वास्थ्य सम्बन्धी सवाल पूछते हैं.पिछले हफ्ते हमने आप से पूछा था की आपके नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के कितने पद खाली हैं?क्या आपके नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक एवं कर्मचारी नियमित रूप से आते हैं.और इस प्रश्न पर हमें आपके द्वारा ढेरो उत्तर प्राप्त हुए जिसके लिए आप सभी को हार्दिक धन्यवाद देते हैं. श्रोताओं बन्धुओं हमारा इस हफ्ते का सवाल हैं क्या आपके नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जीवन रक्षक दवाएं और बच्चो को टीकाकरण दी जाती हैं.क्या दवा एवं टीकाकरण के बदले पैसे लिए जाते हैं.इस प्रश्न का उत्तर आप हमें कृपया नंबर दो दबा कर दे. धन्यवाद .
