गिरिडीह: जमुवा, गिरिडीह से बेबी कुमारी वर्मा ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य की जानकारी दी हैं. वे एक सहिया कार्यकर्त्ता हैं और महिलाओं एवं किशोरियों के बीच स्वस्थ्य से सम्बंधित जागरूकता फ़ैलाने का काम करती हैं. वे कहती हैं कि शिशु मृत्युदर का एक बड़ा कारन हैं महिलाओं का कम उम्र में माँ बनना और साथ ही ३५ साल से अधिक उम्र वाली महिलाएं माँ बनती हैं. तो यह भी एक बड़ा कारण हैं शिशु मृत्यु दर का. इतना ही नही वे महिलाओं के बीच में परिवार नियोजन के बारे में भी जानकारी देती हैं
