गिरिडीह: बेबी कुमारी जो एक सहीयान उन्होंने झारखण्ड मोबाइल वाणी को जमुवा, गिरिडीह से बताया कि आज महिला समूह की एक बैठक की गई जिसमे महिलाओं को बताया गया कि प्रजनन अंग में किसी तरह की परेशानी होने से तुरंत इलाज कराया जाना चाहिए. देखा जाता हैं कि अक्सर गाँव की महिलाएं इस तरह के मामले को छिपाती हैं. वे कहती हैं कि प्रजनन अंगो में संक्रमन होने से महिला बाँझपन का शिकार हो सकती हैं अत : महिलाओं को ध्यान देना चाहिए.