झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से राजेश्वर महतो बताते हैं कि लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए बीते दिन एक श्रोता मिथिलेश कुमार का साक्षात्कार हजारीबाग, मोबाइल वाणी में प्रसारित किया गया था। उसके बाद इस साक्षात्कार को राजेश्वर महतो द्वारा कई व्हाट्सएप्प ग्रुपों में फॉरवर्ड भी किया गया। इस साक्षात्कार में यह जानकारी दी गई थी कि झारखंड सरकार के द्वारा 500 रुपये जन धन खाता धारकों के खाते में भेजा गया है। इस खबर को बिष्णुगढ़ की मात्र एक ही महिला ने सुना और गांव के अन्य लोगों को बताई। उसके बाद पड़ोसी लोगों ने यह जानकारी प्राप्त कर अपने खाते में जाकर अकाउंट की चेक किया। इसकी जानकारी प्राप्त करने वाले मनोज कुमार संजय महतो टेकने देवी उषा देवी समेत अन्य लोगों ने मोबाइल वाणी को काफी धन्यवाद दिया। साथ ही पीडीएस ने संचालक ने महिला को सबसे पहले अनाज दिया।