कोडरमा से बसंत महता मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहते है कि कोडरमा ब्लाक पर दलालों का कब्ज़ा है। APL BPL आई प्रमाण पत्र सभी काम बाधित है। वह के पदाधिकारी सही जबाव देने से कतराते है। सभी अपने निजी कामो में लगे रहते है और अपने दाइत्व को पूरा नही कर रहे है। ऐसी इस्थिति में आम जनता को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और साथ ही साथ फर्जी कागजातों के द्वारा पैसे का गवन भी किया जा रहा है। अतः वो सरकार से अनुरोध करते है कि इसपर धयान दिया जाए।