बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गीता देवी से हुई। गीता देवी यह बताना चाहती हैं कि लड़का और लड़की में भेद भाव नहीं करना चाहिए। उनको एक समान मानना चाहिए। गीता देवी के घर में लड़का और लड़की को एक समान माना जाता है।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कमला देवी से हुई। कमला देवी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। वह जमीन पर खेती बाड़ी कर के अपना बच्चा का पालन पोषण करेंगी।बच्चों को अच्छे से भोजन कराएंगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गीतांजलि से हुई। गीतांजलि यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। महिला और पुरुष दोनों को बराबर अधिकार मिलना चाहिए
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार देने से ज्यादातर पुरुष कतराते हैं। पुरुषों के मन में नकारात्मक सोच बना रहता है कि अगर महिलाओं को अधिकार दिया जाएगा तो,महिलाएं पुरुषों की इज्जत नहीं करेंगी और पति को मान सम्मान नहीं देंगी। लेकिन ऐसी सोच गलत है।पुरुषों को अपने मन से नकारात्मक सोच को निकालना चाहिए।हर महिला का अपना आत्म सम्मान होता है,वो अपना इमेज बनाना चाहती हैं और आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। महिलाएं भूमि का अधिकार लेकर जीवन में आगे पढ़ना चाहती हैं।
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हर महिला की सोच होती है कि यदि उनको भी भूमि का अधिकार मिलता तो वो खेती करती और उनको भी पुरुषों के जैसा समाज में मान सम्मान मिलता।समाज महिलाओं को दुर्बल समझता है। लेकिन ये गलत है।भारत में महिलाएं बड़े पैमाने पर खेती का कार्य करती हैं। यदि महिलाओं को भूमि का अधिकार दिया जाएगा तो वो खुद को मजबूत और गौरवान्वित महसूस करेंगी। सामज में अपनी पहचान बना पाएंगी
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से ख़ुशी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ख़ुशी कुमारी से साक्षात्कार लिया। ख़ुशी कुमारी ने बताया कि सदियों से महिलाओं के प्रति लोगों की मानसिकता यही रही है कि उनकी शादी कर के दूसरे घर भेज दिया जाए। जमीन में हिस्सा या अधिकार ना दिया जाए। लेकिन यह गलत है महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकार के लिए लड़ना पड़ेगा
बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से ख़ुशी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनैना से साक्षात्कार लिया।सुनैना ने बताया कि पुरुष महिलाओं को भूमि में अधिकार नही देते हैं। पुरुष नही चाहते हैं कि महिलाएं काम करें या कहीं जाएँ
Transcript Unavailable.
