गांधी जयंती के अवसर पर मालदा डिविजन अंतर्गत धरहरा रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य रेलवे कर्मियों ने "स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत" अभियान के तहत स्टेशन परिसर में साफ-सफाई कर रेलवे को स्वच्छ रेल स्वस्थ्य भारत का नारा लगाया। स्टेशन प्रबंधक ने यात्रियों से कहा कि "जहां तहां गंदगी नहीं फैलाएं" , स्टेशन परिसर को साफ - सुथरा रखने में रेल कर्मी की मदद करें तथा किसी प्रकार का कचरा रखने के लिए स्टेशन परिसर में रखे कूड़ादान का प्रयोग करें । जिससे कि भारत सरकार की "स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत" धरातल पर दिख सके ।
मिशन परिवार विकास अभियान के तहत 14 नवंबर से 4 दिसंबर तक विशेष रूप से चलाये गए पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान ने तारापुर ने 150 प्रतिशत सफलता प्राप्त करते हुए जिले भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। यहाँ पखवाड़ा के दौरान निर्धारित लख्य से 150 प्रतिशत ज्यादा पुरुष नसबंदी की गयी। वहीँ जमालपुर में 87.5 प्रतिशत और हवेली खड़गपुर में 52.94 प्रतिशत सफलता प्राप्त करते हुए जिले भर में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है
सोमवार को नवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 1 कांतपुर में
कालाजार उन्मूलन – जिले के छह प्रखंडों में कीटनाशक एसपी का छिड़काव शुरू - धरहरा प्रखंड के एक पंचायत के एक गांव में एसपी का छिड़काव शुरू - बरियारपुर प्रखंड में तीन पंचायत के पांच गांवों में 6 सितंबर से 43 दिनों तक होगा एसपी का छिड़काव मुंगेर, 05 सितंबर। जिला को कालाजार से मुक्ति दिलाने के लिए सोमवार से जिला भर के छह प्रखंडों में सिंथेटिक पायरोथाइराइड (एसपी) के छिड़काव कार्य का धरहरा प्रखंड से शुभारंभ हुआ। यह महाअभियान आगामी 09 नवंबर तक चलेगा। सोमवार को धरहरा प्रखंड में एक पंचायत के एक गांव के 352 घरों में रहने वाले 1768 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए एसपी का छिड़काव शुरू किया गया है। यहां जून 2022 तक कालाजार का कोई मामला नहीं मिला है। यहां सन 2020 में कालाजार का एक मामला मिला था। वहीं मंगलवार से जिला के बरियारपुर प्रखंड के तीन पंचायत के पांच गांवों में 2792 घरों में रहने वाले 14,002 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए 09 नवंबर तक लगभग 43 दिनों तक एसपी का छिड़काव शुरू किया जा रहा है। इस दौरान दुर्गापूजा, दीपावली, छठ सहित कई पर्व त्योहार की वजह से 23 दिन अवकाश भी रहेगा। यहां जून 2022 तक हालांकि कालाजार का कोई मामला नहीं मिला है लेकिन सन 2019 में 3 और सन 2021 में 4 केस मिला था। मुंगेर के वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस महाअभियान के दौरान जिला भर के छह प्रखंड में 10 पंचायत अंतर्गत 13 गांवों के 4968 घरों में रहने वाले 25,165 लोगों को कालाजार से बचाव के लिए एसपी दवा का छिड़काव शुरू किया गया है। । उन्होंने बताया कि जून 2022 तक जिला भर में सिर्फ सदर प्रखंड से कालाजार का दो केस मिला है। वहीं सन 2019 में जिला भर में 5 केस, 2020 में 7 केस और 2021 में 4 केस मिला था । वेटर डिजीज कंट्रोल ऑफिसर संजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जिला के जमालपुर प्रखंड में एक पंचायत के सिर्फ एक गांव में 322 घरों में रहने वाले 1769 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए 10 से 14 सितंबर तक एसपी का छिड़काव कराया जाएगा। यहां जून 2022 तक कालाजार का कोई केस नहीं मिला है, लेकिन सन 2020 में एक केस मिला था। इसी तरह सदर प्रखंड मुंगेर में दो पंचायत के दो गांवों में 748 घरों में रहने वाले 3740 लोगों को कालाजार के संक्रमण से बचाने के लिए 16 से 27 सितंबर एसपी का छिड़काव कराया जाएगा। यहां जून 2022 तक कालाजार के 2 केस पाए गए हैं। इसके अलावा सन 2020 में भी यहां कालाजार का एक केस मिला था। मुंगेर के वेक्टर बोर्न डिजीज कंसल्टेंट पंकज कुमार प्रणव ने बताया कि हवेली खड़गपुर प्रखंड में एक पंचायत अंतर्गत दो गांवों के 467 गांवों में रहने वाले 2365 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए 10 से 16 अक्टूबर तक एसपी का छिड़काव कराया जाएगा। यहां जून 2022 तक कालाजार का कोई केस नहीं मिला लेकिन 2019 में एक और 2020 में तीन केस मिला था। इसी तरह टेटियाबंबर प्रखंड में दो पंचायत अंतर्गत दो गांव के 287 घरों में रहने वाले 1521 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए 17 से 21 अक्टूबर तक एसपी का छिड़काव कराया जाएगा। यहां जून 2022 तक कालाजार का कोई केस नहीं मिला लेकिन सन 2019 और 2020 में एक एक केस मिला था। उन्होंने बताया कि एसपी छिड़काव कार्य में आशा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए विगत 03 सितंबर को जिला के इन छह प्रखंडों में काम करने वाली आशा कार्यकर्ता को माइक्रोप्लान के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही इन सभी छह प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करवाने के लिए चिट्ठी भी जारी कर दी गई है।
बरियारपुर प्रखण्ड के गाँधीपुर में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कालाजार रोगियों की करेंगी खोज - आगामी 1 से 4 अगस्त तक की जाएगी कालाजार रोगियों की खोज - 29 जुलाई को हवेली खड़गपुर और 2 अगस्त को धरहरा प्रखण्ड के सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में की जाएगी मलेरिया रोगियों की खोज - मलेरिया रोगियों की खोज के दौरान आशा कार्यकर्ता इन बीमारियों की पहचान और बचने के उपायों के बारे में करेगी जागरूक मुंगेर, 26 जुलाई। आगामी 1 से 4 अगस्त तक बरियारपुर प्रखण्ड के गाँधीपुर में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कालाजार रोगियों की खोज करेंगी । इसके अलावा मलेरिया रोगियों की खोज के लिए 29 जुलाई को हवेली खड़गपुर और 2 अगस्त को धरहरा प्रखण्ड के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच जाकर आशा कार्यकर्ता मलेरिया रोगियों को चिह्नित करते हुए उन्हें मलेरिया बीमारी की पहचान और उससे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें मेडिकेटेड मच्छरदानी का नियमित इस्तेमाल करने और अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करेंगी । इसके साथ ही वो घरों के आसपास गड्ढों को भरने और एसी, फ्रीज, कूलर, गमला सहित अन्य जगहों में जमा पानी को तत्काल बदलने की सलाह देंगी ताकि वहां मलेरिया, डेंगू-चिकनगुनिया सहित अन्य बीमारियों को पैदा करने वाले मच्छर पनपने न पाए। जिला वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम पटना के अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार शर्मा ने मुंगेर सहित अन्य जिलों के डिस्ट्रिक्ट वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर को पत्र जारी कर उच्च प्राथमिकता वाले गांवों में आशा कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर जाकर कालाजार रोगियों की खोज के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जनजातीय आबादी वाले प्रखंडों में विशेष अभियान चलाकर कर मलेरिया रोगियों की खोज करते हुए उन्हें मलेरिया बीमारी के लक्षण और उससे के लिए मेडिकेटेड मच्छरदानी का इस्तेमाल करने के साथ ही अन्य सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी । उन्होंने बताया कि भारत सरकार के नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत कालाजार के उन्मूलन के लिए 2023 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत पीकेडीएल/एचआईवी वीएल के छुपे हुए रोगियों की घर-घर खोजकर उनकी ससमय जांच और उपचार सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 1 से 4 अगस्त के दौरान जिला के बरियारपुर क्षेत्र अंतर्गत गाँधीपुर में आशा कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर जाकर कालाजार के संभावित रोगियों की खोज कराने का निर्णय लिया गया है। मुंगेर के वेक्टर डिजीज कंट्रोल ऑफिसर संजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कालाज़ार रोगियों की खोज के दौरान 15 दिन या 15 दिनों से अधिक दिनों से बुखार से पीड़ित व्यक्ति जिन्होंने बुखार के दौरान एंटीबायोटिक का सेवन किया हो एवं उसके बाद भी बुखार ठीक नहीं हुआ हो, भूख नहीं लगता हो एवम उसका पेट बड़ा दिखता हो तो उन्हीं व्यक्तियों की जांच आरके 39 किट से करवाने के लिए पीएचसी रेफर किया जाना है। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति ने कालाजार का इलाज पहले करवाया हो, फिर भी उनमें बुखार के साथ कालाजार के लक्षण पाए जाएं तो उन्हें आरके 39 किट से जांच नहीं करते हुए बोन मेरो/स्प्लीन एसपाईरेशन जांच के लिए आशा कार्यकर्ता के द्वारा सदर अस्पताल रेफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैसे व्यक्ति जिन्हें बुखार नहीं हो लेकिन उनके शरीर के चमड़े पर चकता अथवा दाग हो किंतु उसमें सूनापन नहीं हो तथा वो पहले कालाजार से पीड़ित रहा हो तो वैसे वैसे व्यक्तियों को भी आरके 39 किट से जांच के लिए पीएचसी रेफर किया जाना है। डिस्ट्रिक्ट वेक्टर बोर्न डिजीज कंसल्टेंट पंकज कुमार प्रणव ने बताया कि आशा कार्यकर्ता के द्वारा प्रतिदिन मात्र 50 घरों में कालाजार मरीजों की खोज की जानी है। अधिकतम 250 घरों में कालाजार रोगी की खोज करने पर उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप 250 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों का पर्यवेक्षण आशा फैसिलिटेटर के द्वारा किया जाएगा। उन्हें इस काम के लिए 300 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के मलेरिया और कालाजार रोगियों की खोज के लिए प्रशिक्षण के साथ-साथ माइकिंग के जरिये प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा।
गुरुवार को भी नगर आयुक्त डॉ कुंदन कुमार के आदेशानुसार मुंगेर बाजार के विभिन्न जगहों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया अतिक्रमण हटाते के कर्म में पुलिस पदाधिकारी से दुकानदारों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई पर मामले को आपस में सुलझा लिया गया वहीं कुछ दुकानदारों द्वारा कहा गया कि हमें नगर निगम द्वारा स्थाई जगह दे ताकि बार-बार अतिक्रमण हटाओ अभियान से हम लोग बचे रहे और अपना दुकानदारी सही से कर सके।
नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम: जिलाभर में शुरू हुआ विशेष अभियान - 24 फरवरी से 24 मार्च के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को किया जायेगा जागरूक - जिला के सभी पीएचसी और सीएचसी पर प्रत्येक मंगलवार को मनाया जाएगा # टीबी ट्यूजडे - टीबी हारेगा, देश जीतेगा कैंपेन के तहत जिला भर आयोजित होगी कई गतिविधियां मुंगेर, 24 फरवरी। नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम के तहत 24 फरवरी से अगले माह 24 मार्च तक सामुदायिक स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। मालूम हो प्रति वर्ष 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला भर में अगले एक माह तक टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 24 फरवरी से 24 मार्च तक जिला भर में टीबी हारेगा, देश जीतेगा कैंपेन के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, सेंट्रल टीबी डिविजन के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. राजेंद्र पी जोशी ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिया है। सेंट्रल टीबी डिविजन ने टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत एक महीने का अभियान, पूर्ण संकल्प, संयुक्त प्रयास शुरू किया है। डिस्ट्रिक्ट टीबी सेंटर मुंगेर में कार्यरत डिस्ट्रिक्ट टीबी /एचआईवी कॉर्डिनेटर शैलेन्दु कुमार ने बताया कि टीबी जागरूकता अभियान निक्षय दिवस से शुरू होकर विश्व टीबी दिवस 24 मार्च तक मनाया जाएगा। इस दौरान टीबी चैंपियन/मंचों का पर्याप्त रूप से उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही टीबी प्रकोष्ठों के सभी अधिकारियों और सलाहकारों को भी जमीनी स्तर पर और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिकतम आबादी तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करना है। महिलाओं की सहभागिता होगी सुनिश्चित : उन्होंने बताया कि टीबी उन्मूलन अभियान में महिलाओं की सहभागिता को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अभियान के दौरान भी महिलाओं के साथ बैठक कर टीबी के प्रति उन्हें जागरूक किया जायेगा। इसके साथ ही सामुदायिक स्तर पर धर्मगुरू के साथ भी मीटिंग की जायेगी। इस दौरान सामूहिक सहभागिता से टीबी उन्मूलन के सपने को साकार करने का प्रयास किया जायेगा। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, धर्मगुरू, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जायेगा। इस दौरान टीबी के प्रति महिलाओं को संवेदनशील बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। एक्टिव मरीज खोज अभियान के तहत महिलाओं पर विशेष फोकस किया जायेगा। स्कूलों में टीबी पर प्रतियोगिता का होगा आयोजन : उन्होंने बताया कि टीबी के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से जिले के स्कूलों में छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जायेगा। पत्र के माध्यम से प्राप्त निर्देश के अनुसार इस दौरान निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग, स्लोगन लेखन जैसे गतिविधियां आयोजित की जाये। इसके साथ वाल पेंटिंग के माध्यम से टीबी से बचाव का संदेश दिया जायेगा। टीबी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जायेगा। 24 फरवरी से 24 मार्च के दौरान प्रत्येक मंगलवार को पीएचसी/सीएचसी स्तर पर मनाया जाएगा# टीबी ट्यूजडे : उन्होंने बताया कि 24 फरवरी से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को जिला के सभी पीएचसी/सीएचसी स्तर पर #टीबी ट्यूजडे मनाया जायेगा। इस हैसटैग के माध्यम से सोशल मीडिया पर टीबी के प्रति आमजनों को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। जिला के एक-एक गांव में यह गतिविधि आयोजित की जायेगी। इस पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जायेगा। इस दौरान टीबी मुक्त भारत का संकल्प भी दिलाया जायेगा साथ हीं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जायेगा। विभिन्न कार्यक्रमों में टीबी के प्रति किया जायेगा जागरूक : पूरे माह अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में टीबी पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया गया है। टीबी हारेगा, देश जीतेगा कैंपेन में लोगों का उपयोग किया जायेगा। इसके साथ टीबी चैंपियन की कहानी और चित्र प्रदर्शित की जायेगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा ।
मुंगेर, 18 फरवरी। जिला में नियमित तौर पर लगातार कोविड वैक्सीनेशन अभियान तो चल ही रहा व साथ ही गर्भवती और शिशु के नियमित टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है । ताकि गर्भवती एवं शिशु का ससमय नियमित टीकाकरण भी सुनिश्चित हो सके और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके। इसे सार्थक रूप देने के लिए जिला के विभिन्न ऑगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ ही संबंधित क्षेत्र की एएनएम द्वारा सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से गर्भवती एवं शिशु का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी मुंगेर के आदेशानुसार 16,2 ,2022 को कोविड-19 टीका करण का महा अभियान होना सुनिश्चित किया गया है। इस अभियान में 4 पंचायत में कुल 44 केंद्रों पर टीका लगाए जाएंगे जिसमें नौवागढ़ी उत्तरी, नौवागढ़ी दक्षिणी, कुतलूपुर दियारा, एवं जाफर नगर पंचायत शामिल है। इस कार्य में 44 एएनएम एवं 44 वेरी फायर के साथ आंगनवाड़ी सेविका सहायिका आशा कार्यकर्ती को सहयोग हेतु उपस्थित रहने की निर्देश दी गई है। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने दिए
गुरुवार को बिजली विभाग के एसडीओ मिथिलेश कुमार की अगुवाई में कैंप का आयोजन नवाब निकाली मंदिर के प्रांगण में किया गया इस कैंप में बिजली बिल सुधार ,बकाया राशि जमा, नए कनेक्शन, तथा विद्युत विच्छेदन किया गया इस मौके पर उपस्थित बिजली जेई हिमांशु कुमार भूषण, अनु कुमारी, मनीष कुमार, राहुल ओझा, अनिकेत कुमार, मानवबल मनोज कुमार, शिवनंदन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे
