Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

PATNA : बिहार में लॉक डाउन का पूरा असर देखने को मिल रहा है. लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं. बिहार में सोमवार को देर शाम 8 बजे तक कोरोना का एक भी मरीज सामने नहीं आया है. हालांकि पिछले 24 घंटों में 92 नए मामले आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है. पटना सिटी के अगमकुआं स्थित RMRI में सोमवार को कुल 182 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई. RMRI निदेशक पी० दास ने इस बात की पुष्टि की है कि बिहार में सोमवार को कोरोना का कोई मरीज सामने नहीं आया है. हालांकि भारत में अब तक 1263 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और 29 लोगों की मौत हुई है. 102 मरीज ठीक हुए हैं. सबसे अधिक केरल प्रभावित है और यहां 234 मामले आए हैं. महाराष्ट्र में 215, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 88-88 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि बिहार में 800 से ज्यादा लोगों की जांच की गई है. जिसमें एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है. अभी तक बिहार में बस 15 पॉजिटिव मरीज हैं. जिसमें से 5 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री है. इधर दूसरी ओर स्वाथ्य विभाग के कर्मचारियों के वायरल वीडियो पर स्वाथ्य विभाग प्रधान सचिव ने कहा कि 12000 PPE और N 95 मास्क अस्पतालों में भेजा जा रहा है. हर स्वास्थ्य कर्मी सुरक्षित रहें, यह सरकार की जिम्मेवारी है. सरकार की ओर से यह जानकारी मिली है कि पिछले 14 घंटे में बिहार के अंदर अन्य प्रदेशों से तकरीबन 50 हाजरा लोग आये हैं. दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग की जा रही है. इसके साथ ही सभी की ट्रैककिंग की जा रही है. स्थानीय प्रशासन की ओर से सबकी व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा पटना के आइजीआइएमएस में अब कोरोना का इलाज नहीं कराने का निर्देश दिया गया है. राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए बताया कि IGIMS को कोरोना इलाज से फ्री रखा जायेगा. IGIMS में कोरोना की जांच होगी लेकिन उसका इलाज नहीं होगा.

धरहरा प्रखंड के धरहरा स्टेशन परिसर में लगातार पांचवें दिन भी दुकानदार संघ के द्वारा राजनीतिक दल के द्वारा एवं ग्रामीण जनता के द्वारा आर्थिक सहयोग से यह चलाया जा रहा है यह बिल्कुल किसी निजी पार्टी के द्वारा नहीं चलाया जा रहा है आज जदयू के द्वारा भोजन सामग्री मुहैया कराया गया धरहरा ा प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्नवीन कुमार सिंह कुमार सिंह बबीता राय जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मुंगेर की ओर से आज भोजन परोस कर बबीता राय ने राहगीरों को भोजन करवाई इसमें मुख्य रूप से राहुल कुमार राज Max एवं सभी पत्रकार बंधुओं के सहयोग से चलाया जा रहा है धन्यवाद

lockdown car Nahin ho raha hai Palan sunane

mobile vans dhanywad

बेगूसराय। कोरोना वायरस को लेकर बेगूसराय जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा पूरी तरह चौकस नजर आ रहे हैं । लगभग 48 घंटे बाद आई जांच रिपोर्ट के बाद जिलेवासी ने राहत की सांस ली। बताते चलें कि सात व्यक्तियों का कोरोना वायरस सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था, और सभी के रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। यहां संक्रमण से संबंधित एक भी मामला अब तक सामने नहीं आया है। यह जानकारी डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने शनिवार को पत्रकारों को दी। डीएम ने बताया कि गुरुवार की शाम बछवाड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक तथा रात में साहेबपुर कमाल की एक महिला की मृत्यु हो गई थी। लोगों ने इसे कोरोना से संबंधित संदिग्ध मौत बताया था। लेकिन मृत्यु के बाद दोनों व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए पटना भेजे गए और दोनों के रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं। इससे पूर्व भी पटना भेजे गए पांच व्यक्तियों का सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आया है। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में 15 लोगों को भर्ती कराया गया है। जबकि विदेश एवं बाहर से आए लोगों की संख्या चार हजार से अधिक हो गई है तथा सभी को होम क्वारेन्टाइन में रखा गया है। डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 एवं लॉकडाउन से उत्पन्न स्थितियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अयोध्या उच्च विद्यालय, ज्ञान भारती स्कूल एवं बस स्टैंड के रैन बसेरा में आपदा राहत केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रवासी मजदूर एवं शिक्षकों को आवासन एवं भोजन इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे बेगूसराय के मजदूरों के साथ जिला में प्रवासी मजदूर सहायता कोषांग का गठन किया गया है। जिसके नोडल पदाधिकारी श्रम अधीक्षक को बनाया गया है इसके अतिरिक्त जिले में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराया जा रहा है। होम क्वारेन्टाइन के लिए चिन्हित व्यक्ति के भी बाहर घूमने की सूचना मिल रही है, जो गलत हैं। ऐसे व्यक्ति घर में भी इधर-उधर ना जाएं, सतर्कता बरतें तथा कोरोना वायरस से संबंधित सभी निर्धारित प्रोटोकॉल और आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन करें।

मोबाइल वाणी ने मंच दिया इसके लिए आभार व टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं

मोबाइल वाणी को आभार,आम जन को मोबाइल वाणी द्वारा विचार देने की स्वतंत्रता के लिए शुभकामनाएं। मोबाइल वाणी की टीम को बधाई।