नगर में जल नल योजना के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य अधूरा लगभग आठ करोड़ की लागत से नगर में घर घर जल नल योजना का होना है कार्य  निर्धारित अवधि तक नहीं हो पाया काम पूरा नगर में जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा । यह योजना जून माह में ही पूर्ण होना था। अब तक संबंधित निर्माण एजेंसी ने 60 फीसदी ही कार्य पूरा किया है। जबकि निर्माण कार्य की शुरुआत दो साल पहले की गई थी।  इस लिहाज से पाइप लाइन बिछाने का कार्य अब तक पूरा हो जाना था। पाइप लाइन नहीं बिछाने से जल आवर्धन योजना का लाभ शहर के  25 हजार लोगों को नहीं मिल पा रहा है। पाइप लाइन बिछाने का  अंबेडकर चौक से कादरगंज मोहल्ले तक  अब तक शुरू नहीं हो पाया है। संवेदक द्वारा लेट लतीफ बरते जाने के कारण पाइप लाइन बिछाने का काम मैं तेजी नहीं आ रही है।  मुलकटांड़  में बनेगा अंडर ग्राउंड यूजीआर टावर योजना के तहत शहर के सभी वार्डों में पाइप लाइन बिछाया जाना है।  खड़गपुर  झील से  खैरा जलापूर्ति के लिए फिल्टर प्लांट एवं ट्रीटमेंट प्लांट से नगर के प्रखंड कार्यालय स्थित अंडर ग्राउंड निर्माणाधीन टावर में एवं नुकसान यूजीआर अंडरग्राउंड टावर में जलापूर्ति स्टॉक होने के बाद नगर के कुल 18 वार्डों में जलापूर्ति सप्लाई घर घर की जानी है। वहीं से पानी पाइप लाइन के माध्यम से घरों में पहुंचेगा। कूछ तकनीकी अड़चनों के कारण निर्धारित अवधि तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। संवेदक को समय और दिया गया है । जल्द ही नगर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा । कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार फोटो   अर्ध निर्मित अंडर ग्राउंड यूजीआर टावर

शनिवार की रात शामपुर सहायक थाना क्षेत्र के बढौना गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को शामपुर पुलिस ने गंभीरता से लिया। शामपुर थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि पुलिस सजग नहीं रहती तो कई पुलिसकर्मी घायल होते लेकिन खड़गपुर के डीएसपी पोलस्त कुमार के सजगता के कारण मामला टल गया। हालांकि ग्रामीणों के पथराव में 5 पुलिसकर्मी घायल हुए जिनका इलाज खड़गपुर अस्पताल में कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 34 लोगों को नामजद और एक सौ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मालूम हो कि विगत 2 दिन पहले बड़ौदा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची शामपुर थाना पुलिस बल पर भी ग्रामीणों ने पथराव किया था जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पटना, 30 जुलाई: इस वर्ष बकरीद या ईद-अल-अज़हा ऐसे दौर में आया है, जब पूरी दुनियां कोविड-19 वायरस के चपेट में है। इस माहौल को देखते हुए विश्व के विभिन्न स्वास्थ्य संगठन एवं सरकार भी सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने को लेकर दिशानिर्देश जारी कर रही हैं। इसी कड़ी में बिहार इंटरफेथ फोरम फॉर चिल्ड्रेन (बी.आई.ऍफ़.सी.) ने भी इस त्यौहार को सुरक्षित रूप से मनाने के लिए दिशानिर्देश जारी की है. बिहार इंटरफेथ फोरम फॉर चिल्ड्रेन अलग-अलग धर्मगुरुओं को एक साथ लाकर इस दिशा में पहले से कार्य भी करती रही है. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर। श्रोताओं 8800984861पर मिस कॉल कर स्वास्थ्य, पोषण कोविड 19 और जिले की हर छोटी बड़ी खबर सुने और 3 नंबर का बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी साझा करे। यदि आप समार्टफोन उपयोगकर्ता है! तो मोबाईल वाणी एप्प् प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को एप्प् पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबा कर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया भी रिकार्ड करे। धन्यवाद

दिनांक 25 जुलाई 2020 दिन शनिवार को विभाग स्तरीय खेलकुद परिषद की बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रान्त खेलकूद प्रमुख फणीश्वर नाथ, खेलकुद सह प्रमुख रंजीत कुमार व राकेश पांडेय सहित भागलपुर विभाग के 6 संकुलों से 22 खेल प्रमुख उपस्थित हुए। मंच संचालन राकेश पांडेय ने एवं परिचय का कार्य सुमित रौशन ने किया। बैठक की प्रस्तावना रंजीत कुमार ने प्रस्तुत की। कोरोना महामारी के कारण विद्यालय बंद होने के कारण शारीरिक शिक्षा के प्रति रूचि जागृत करने व बनाये रखने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रांतीय खेलकुद प्रमुख फणीश्वर नाथ ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई को प्रत्येक विद्यालय के खेलकूद प्रशिक्षिकों की परीक्षा होगी तथा 29 जुलाई को सभी भारती शिक्षा समिति, बिहार द्वारा संचालित विद्यालयों के भैया- बहन खिलाड़ियों की परीक्षा होगी। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले को भारती शिक्षा समिति, बिहार द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रांतीय खेलकूद सह प्रमुख रंजीत कुमार ने बताया कि शारीरिक शिक्षा हेतु प्रांत द्वारा आसन, व्यायाम एवं वार्मअप का विडियो बनाकर प्रांत के सभी विभागों में दिया गया था जिससे भैया/बहन लाभान्वित भी हुए। आगे भी इस प्रकार का विडियो बनाकर दिया जाएगा जिससे भैया/बहन सक्रिय रह सकेंगे। सुमित रौशन ने जानकारी देते हुए कहा कि भारती शिक्षा समिति बिहार के अन्तर्गत भागलपुर विभाग से 22 शारीरिक आचार्य बैठक में सम्मिलित हुए। आगे शीघ्र ही भैया/बहनों खिलाड़ियों एवं खेलकूद प्रशिक्षिकों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होने वाली है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले को प्रांत द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रान्त खेलकुद सह प्रमुख राकेश कुमार ने कहा कि नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में जो हिस्सा लेते हैं उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है। आज के समय में शारीरिक शिक्षा से जुड़े अभ्यास पर जोर देने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रांतीय खेलकूद प्रमुख फणिश्वर नाथ, सह प्रमुख रंजीत कुमार व राकेश पाण्डेय, सुमित रौशन, विरेन्द्र कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, शशि भूषण मिश्र, गौतम पाठक, संजय कुमार, आभाष कुमार, प्रभाष कुमार, सुनीता कुमारी, रतन कुमार, ब्रज किशोर, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार सहित कुल 22 खेलकूद प्रशिक्षक बैठक में सम्मिलित हुए। मीडिया प्रभारी सुमित रौशन

vikash kumar

प्रेस विज्ञप्ति गुरु वेदव्यास जी की जयंती मनाई गई। स्थानीय विद्यालय *श्री रामेश्वर लाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर, परबत्ती, भागलपुर* में गुरु पूर्णिमा के सुअवसर पर *गुरु वेद व्यास जी* की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरु वेदव्यास जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ किया गया। प्रधानाचार्या अंजुश्री ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि वेदव्यास जी को स्मरण करते हुए कहा कि गुरु के ज्ञान के बिना जीवन अधुरा है । गुरु वही है जो अपने शिष्यों को बहुत नजदीक से पढते हुए और समझते हुए उनलोगों का ज्ञानार्जन करते है और उनलोगों की कमियों को दूर करते है । हमलोंगों को अपने दायित्व को हमेशा ध्यान में रखते हुए अच्छे समाज का निर्माण करना है आज की पीढ़ी को समाज के बच्चों में प्रतिभा कूट कूट कर भरी है,एक गुरु होने के नाते बच्चों को तरासते रहना यही हमारा कर्तव्य है । वरिष्ठ आचार्य जयनिल कुमार झा ने कहा कि गुरू बनना इतना आसान नहीं है। गुरू का दायित्व बहुत बड़ा होता है उसे हम किस प्रकार से पूर्ण करते हैं आज इसकी आवश्यकता है । आचार्य सुमित रौशन ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु का अर्थ गहन अंधकार से रास्ता निकालना है । अर्थात अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाना । यही गुरु का दायित्व है। द्वापर युग से ही गुरु परंपरा चली आ रही है। पूर्व में गुरुकुल के द्वारा समाज को दिशा दिखाने का कार्य किया जाता था। गुरु को सभी सम्प्रदाय के लोग पूजते हैं। रंजीत कुमार ने कहा आज के ये सभी बच्चे देश के भविष्य हैं। ज्ञान को प्राप्त करने के कई श्रोत हैं। गुरु सभी प्रकार के ज्ञान को अपने में समाहित करते हैं । कार्यक्रम एवं जयंती प्रमुख श्रीमती कल्याणी साह ने कहा कि 27 व्यासों में महर्षि वेदव्यास जी का भी नाम आता है। आज का दिन बहुत ही पवित्र दिन है गुरु वेद व्यास जी की कृति को कौन नहीं जानता। हमलोग भी गुरु वेद व्यास जी की कृति का स्मरण करते हुए अपने कार्य का निर्वहन करते रहें । आज के इस पुनीत अवसर पर यही हमारा संकल्प होना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के जयनिल कुमार झा, सुमित रौशन, रंजीत कुमार, गगन कुमार, बबिता मिश्रा, कल्याणी साह, रीता कुमारी, अंजू कुमारी, सोनी कुमारी आदि समस्त आचार्य एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी सुमित रौशन श्री रामेश्वर लाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर परबत्ती, भागलपुर

खड़गपुर के सशस्त्र सीमा बल की 16वीं वाहिनी एफ कंपनी की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर राजकीय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय हवेली खड़गपुर में दर्जनों फलदार व छायादार पौधा लगाया गया ।कंपनी के कमांडर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में शीशम सागवान जामुन लीची आम सहित कई पेड़ लगाए गए। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य बालेश्वर चौबे नरेश कुमार कैलाश कुमार नरेंद्र राम साबिर अली सहित कई लोग उपस्थित थे

बालक विकास हेतु नोपानी विद्या मंदिर में बैठक सम्पन्न आज दिनांक 25 जून 2020 दिन गुरुवार को स्थानीय विद्यालय श्री रामेश्वर लाल नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर, परबत्ती, भागलपुर में भागलपुर विभाग के विभाग प्रमुख बजरंगी प्रसाद की अध्यक्षता में विद्यालय के आचार्यों के साथ बैठक सम्पन्न हुई । अतिथि परिचय का कार्य प्रधानाचार्या अंजुश्री द्वारा किया गया। बजरंगी प्रसाद ने आचार्य- दीदीजी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षण प्रतिभा का विकास एवं आचार्यों को प्रोत्साहित करना शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे आचार्य किसी भी शैक्षिक प्रणाली के आधारशिला होते हैं। ऑनलाइन कक्षा से जो भैया/बहन नहीं जुड़ पाए हैं, उनकी चिंता करना है तथा उनके घर पर सम्पर्क कर समस्या का समाधान करना है आचार्य का दायित्व है। अभिभावकों को संदेश देना चाहिए है कि हमारे कार्यों का मूल्यांकन करते हुए अपना कार्य करना है । आर्थिक संकट का समय है इसलिए गरीब बच्चों पर विचार करना है । प्रवासी श्रमिक के बारे मे चिंता करनी है कि उनके बालक कैसे पढ़ेंगे। शिक्षक की एक आवश्यक भूमिका भैया- बहनों एवं समाज को परामर्श या सलाह देना भी है । अभी ऐसी परिस्थिति के समय हमें धैर्य से कार्य करने की आवश्यकता है । आगे उन्होंने कहा कि अपने परिवार में परिवर्तन का समय आ गया है। चीनी सामानों का बहिष्कार करना है, स्वदेशी को अपनाना है। इसे भैया-बहनों के माध्यम से समाज को जागृत करना है। अभी भी कोरोना महामारी के उपाय का प्रयोग करते हुए अपने को स्वस्थ रखते हुए अपना कार्य करना है और आगे बढ़ना है । विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजुश्री ने कहा कि लाॅकडाउन प्रारंभ से ही विद्यालय के आचार्य बंधु भगिनी भैया/बहनों को ऑनलाइन शिक्षा नई-नई तकनीक के माध्यम से दे रहे हैं। ऑनलाइन कक्षा से जो भैया/बहन नहीं जुड़ पाए हैं, उनकी चिंता करते हुए उनके अभिभावकों से सम्पर्क कर समस्या का समाधान किया जा रहा है। अभिभावक गोष्ठी भी किया गया, जिससे पता चल रहा कि अभिभावक भी संतुष्ट हैं। शिक्षण प्रमुख जयनिल झा एवं व्यवस्था प्रमुख सुमित रौशन द्वारा ऑनलाइन कक्षा एवं व्यवस्था से संबंधित बातें रखी गई । व्यवस्था सह प्रतियोगिता प्रमुख सुमित रौशन ने जानकारी देते हुए कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ- विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी करनी चाहिए जोकि सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय द्वारा समय समय पर ऐसी क्रियात्मक कार्य, प्रतियोगिताएं आदि भी कराई जाती है, जिससे भैया बहनों की प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं। शिक्षण प्रमुख जयनिल कुमार झा ने अपनी कक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा अरुण से कक्षा दशम तक को तीन खंडों में विभाजित किया गया है। वाटिका खंड, शिशु मंदिर खंड और विद्या मंदिर खंड। तीनों खंड के प्रमुख के द्वारा कक्षा संचालन किया जा रहा है। तीनों खंड का अलग-अलग समय सारणी बना कर सभी विषयों की पढ़ाई विषयाचार्यों द्वारा कराई जा रही है। पढ़ाई के अलावा क्रियात्मक कार्य के साथ साथ प्रतियोगिताएं भी कराई जाती है। मंच संचालन सुमित रौशन ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन उपप्रधानाचार्य मुन्ना कुमार देव द्वारा किया गया । बैठक में विभाग प्रमुख बजरंगी प्रसाद, प्रधानाचार्या अंजुश्री, उप-प्रधानाचार्य श्री मुन्ना कुमार देव, शिक्षण प्रमुख जयनिल झा, व्यवस्था प्रमुख सुमित रौशन, इंदु झा, अशोक कुमार शर्मा, गणेश पासवान, रंजीत कुमार, गगन कुमार, नवल किशोर दास, बबिता मिश्रा, सोनी कुमारी, रीता कुमारी, अंजू कुमारी, कल्याणी साह आदि सम्मिलित हुए। भागलपुर विभाग से मीडिया प्रभारी शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।