मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र के बसंती तलाव में अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया । गुरुवार की सुबह आस पास के लोगों ने तालाब में उफनाते शब को देख कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शामपुर थाना पुलिस ने तलाव से शब को निकाल कर पहचान कराने की कोशिश की। आसपास के लोगों से पहचान के लिए मदद ली पर अब तक वृद्ध के शव की पहचान नहीं हो पाई। इस बाबत थाना अध्यक्ष पप्पन कुमार सिंह ने बरामद वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम हेतु मुंगेर भेज दिया
बेगूसराय में मामूली विवाद में दो पक्षों आपस में भीड़ गए. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष मारपीट पर आ गए और फिर एक पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी. जिसमें दूसरे पक्ष के दो लोगों को गोली लग गई. मामला बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव की है. गोली लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. स्थानीय लोगों ने दोनों घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है. घायल युवक की पहचान विकास साह और उमा यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि बाइक लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते बात इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने गोली चलाना शुरु कर दिया. जिसमें दो लोगों को गोली लग गई. मामले की जानकारी मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई. मारपीट इतना बढ़ गया एक पक्ष वालों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें दो लोगों की गोली लगी है फिलहाल सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है.
सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने के लिए हसनपुर प्रखंड के हसनपुर बाजार में गुरुवार को प्रशासनिक तौर पर सख्ती बरती गई । थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने हसनपुर बाजार में घूमकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने के लिए हड़काया । प्रशासनिक सख्ती के कारण गुरुवार की शाम हसनपुर बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा । बुधवार तक भीड़ भाड़ वाले मछुआ पट्टी में गुरुवार को इक्के दुक्के लोग ही नजर आए । मछली बेचने वाले दुकानदारों व खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों की उपस्थिति कम देखी गई । इसके अलावा हसनपुर बाजार के सुभाष चौक , रेलवे स्टेशन रोड व इमली चौक पर भी लोगों की भीड़ भाड़ ही रही ।
बीती रात 04/05/2020 को मुरली गांव में हरे राम मण्डल पिता किसन मण्डल के घर मे गैस सिलेंडर फट जाने से उन्ही के घर मे आग लव गया।दो घर जल गया काफी आर्थिक छति हुआ है।40000/-रु0 नगद जल गया,घर के अंदर गोदरेज एवम और भी अन्य सामान जल कर खाक हो गया।आसपास के लोगो ने आग को बुझाने का काफी प्रयत्न किया ।बाद में अग्निशामक यन्त्र के सहारे आग को बुझाया गया।कुल मिलाकर लाखो की छति इस परिवार को हुआ है।अभी कोरोना वायरस से पूरे देश मे हलचल फैला हुआ है,लोगो को खाने पीने के लिए अभी पैसों की काफी दिक्कत है।ऐसे में इन परिवारों को इस आर्थिक छति से काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है।इन्हें सरकार की ओर से सहयोग की अधिक आबश्यक्ता है।
Transcript Unavailable.
बेगुसराय से करोना संक्रमण की रोकथाम के लिए फुलवरिया पंचायत 2 में युवा समाजसेवी द्वारा लगातार अपने अपने इलाके में करोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये निजी कोष से सेनिटाइज किया जा रहा है।उक्त जानकारी मो0 आजाद,रुस्तम आजाद,मो0मुस्ताक उर्फ बबलू,मो0 अकरमउर्फ भोला,मो0 महमूद,दानिश, सफीक,रफीक,मो0 मुबारक आदि युबा एक साथ मिलकर महीने भर से चल रहे कार्य को आगे बढ़ाते हुए मंगलबार को पंचायत के बीच मुहल्ला का सेनिटाइज किया।युबा ने बताया कि पंचायत के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती सेनिटाइज करने की है। युवाओं की सफाई व सेनिटाइज कार्य से मोहल्ला वासी संतुष्ट हैं। युवाओं द्वारा सेनिटाइज करने के साथ-साथ जरुरतमंद को भोजन एवं राशन भी प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा रहा है।वही पर्व त्योहार के बीच गरीबो को पर्व की सामग्री को उपलब्ध कराकर लोगो को गरीबी एहसास नही होने दिया जा रहा है।
कोरोना के संकट के बीच आज बेगूसराय वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. 4 कोरोना मरीजों ने कोरोना जैसे बीमारी को मात दे दी है और इसे हरा कर अपने घर वापस लौट गए. इस दौरान सभी मरीजों को सम्मानित एवं ताली बजाकर घर भेजने का काम किया गया.पिछले 20 दिन से कोरोना जैसे महामारी से लडने के बाद जंग जीतकर अपने घर लौटने के दौरान सभी मरीज काफी खुश नजर आए. डॉक्टर आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटाइन का आदेश दिया गया है. इस दौरान अग्रसेन मातृ सेवा सदन में बनाए गए आइसोलेशन कम ट्रीटमेंट सेंटर से तीनों मरीज को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हर्षोल्लास के साथ विदाई दी.बता दें कि बेगूसराय के चार कोरोना मरीजों ने कोरोना से जंग जीत लिया है. मंगलवार को आज तीन मरीजों को अस्पताल सेदछुट्टी दी गई, जबकि एक और मरीज को सोमवार को ही छुट्टी दे दी गई थी. डॉक्टर ने बताया अब चार लोग कोरोना से संक्रमित रह गए हैं, जिनका इलाज आइसोलेशन कम ट्रीटमेंट सेंटर में चल रहा है. अब तक 1420 व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है. जिसमें से 1181 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट प्राप्त हुआ तथा 239 व्यक्तियों के सैंपल के रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है. प्रतीक्षित रिपोर्ट में 75 री-सैंपलिंग भी शामिल है. वर्तमान में 44 व्यक्तियों को जिला मुख्यालय के आइसोलेशन सेंटर, 441 व्यक्तियों को स्कूल क्वारेन्टाइन तथा 225 व्यक्तियों को होम क्वारेंटाइन में रखा गया है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
