Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के रायसर जिला से सोनी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके पति काम को लेकर बाहर रहते हैं। जिस कारन से उनके पास राशन कार्ड न होने से खाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
बिहार राज्य से बन्दना दास मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके पास राशन कार्ड की सुविधा न होने के कारन उन्हें खाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
वैभव कुमार पातेपुर वैशाली जो कि जन्म से ही दिव्यांग है (टेढ़ा पैर लेकर पैदा हुआ) लोगों के कहने पर ऑपरेशन भी करवाया लेकिन इसका पैर ठीक नहीं हो पाया ।पदमा विकलांग सेवा संस्थान के सचिव अशोक विश्वकर्मा जो कि विख्यात है दिव्यांगों के अंगों को ठीक करने के लिए ।जो कोई परिचय के मोहताज नहीं है। कोरोना योद्धा से सम्मनानित आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा जहाँ भी कार्यक्रम करते हैं वहाँ पद्मा विकलांग सेवा संस्थान की इकाई अर्थों केयर सेंटर के उपलब्धियों की चर्चा करते हैं।जिसका लाभ लोगों को तब मिला जब दिव्यांग व्यक्ति ऑपरेशन के बाद भी ठीक नही हुआ तो लोगों को ऑर्थो केयर सेंटर की याद आयी और इनके संरक्षण में रहकर वह क ठीक हो गया और आज वह खुद से चल सकता है।जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।अशोक विश्वकर्मा ने लोगों को बताया कि जिन्हें भी दिव्यांगता है वो मायूस न हो उनको ठीक किया जा सकता है ।सैंकड़ो लोगों को इनके संस्थान द्वारा निःशुल्क कृत्रिम अंग भी दिए गए।
बिहार राज्य के रायसर जिले से दिलीप कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि लॉकडाउन के बाद कोई रोजगार ना होने से घरों में खाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह कहते हैं कि राशन कार्ड की सुविधा ना होने राशन नहीं मिल रहा है
बिहार राज्य के रायसर जिले से अशोक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि लॉकडाउन के कारण वह बेरोजगार हो चुके हैं। साथ ही वह यह कहते हैं कि उनके पास राशन कार्ड की सुविधा न होने से खाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
जाँच को उठ रहे सवाल। संशय कायम।
बेगुसराय:-(मो0 असजद अली)बेगूसराय में रविवार की सुबह पेड़ से एक अज्ञात शख्स की लटकती हुई लाश मिली है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. प्रथ्मदृष्या शव देखने से यह प्रतित हो रहा है कि शख्स की हत्य कर शव को आत्महत्या का रुप देने की कोशिश की गई है. घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के पंचमुखी एसएच 55 के समीप की है. रविवार की सुबह जब ग्रामीणों ने खेत में काम करने के लिए जा रहा था उसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटकती लाश पर पड़ी.जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. वहीं मृतक की पहचान रामचंद्र सहनी के रूप में की गई है.
बेगुसराय:-(मो0 असजद अली)लॉकडाउन के बावजूद भी अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इसी कड़ी में बीती रात अपराधियों ने सोए अवस्था में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना शामहो थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव की है.मृतक युवक की पहचान सोनवर्षा निवासी सुनील शर्मा के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक सुनील शर्मा खाना-पीना खाकर अपने घर के पास सोया हुआ था उसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है लेकिन अज्ञात अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया.अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुनील शर्मा को क्यों गोली मारकर हत्या की गई है. फिलहाल सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है. वही शामहो थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बता दें कि लॉकडाउन के समय में अपराधी कई घटनाओं को यहां पर अंजाम दे चुके हैं.
गुलजार पोखर अब्दुल हामिद चौक से वार्ड नंबर 13 से ज़ाहिद मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतें है,कि लॉक डाउन के वो जिस दुकान पर इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे वो दुकान बंद हो चुकी है, उनके घर में वो उनकी बीवी और बच्चें है,वो लोग बहुत गरीबी हाल से गुजर रहें हैं, खाने को कुछ नहीं है भूखे मर रहे है। ज़ाहिद मोबाइल वाणी के माध्यम से अनुरोध करते है, कि हो सके तो उनकी कुछ मदद की जायें
