बिहार राज्य से हमारी श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाह रही है कि बूस्टर डोज का क्या मतलब होता है ?

परेशानियों से लेकर सबक, कृष्णा फैला रही फाइलेरिया पर जागरूकता - 10 लाख से अधिक खर्च किए, पर नहीं मिली राहत - समय रहते खाएं डीईसी व अलवेंडाजोल की गोली मुजफ्फरपुर, 20 जनवरी। जानकारी का अभाव किसी व्यक्ति को जीवन भर के लिए अपंग बना देता है। इसका दर्द मुसहरी की कृष्णा देवी ही बता सकती हैं। वह 40 वर्ष से अधिक समय से फाइलेरिया से ग्रसित हैं। कृष्णा कहती हैं कि जानकारी के अभाव में ही इस बीमारी पर उनके 10 लाख से अधिक रूपए खर्च हो गए। याद करते हुए कृष्णा कहती हैं, धान की खेती थी। शाम को लौटते वक्त बहुत तेज कपकपी और बुखार आया। लगा कि धान के खेत में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया होगा। एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई तो पता चला कि मैं फाइलेरिया से ग्रसित हूं। 

Transcript Unavailable.

अमन चिल्ड्रेन स्कूल मालीघाट मुजफ्फरपुर में स्कूल के निदेशक अनिल कुमार ठाकुर के द्वारा मास्क देकर सुधीर ठाकुर निकटतम प्रत्याशी संघ अध्यक्ष को सम्मानित किया गया इस अवसर पर विशेष बढ़ाई बबीता ठाकुर अमन चिल्ड्रेन स्कूल के प्रिंसिपल ने दिया

Transcript Unavailable.

महुआ ताजपुर सड़क के छतवारा के निकट एक अधेर की लाश मिली। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महुआ के विभिन्न भागों में गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न .मुख्य समारोह गांधी मैदान में आयोजित की गई जहां एसडीओ संदीप कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महुआ मनपुरा के निकट घर पर चढ़कर एक युवक की बाइक पर सवार दो लोगों ने गोली मारकर की हत्या , विरोध में सड़क जाम

भरपुरा में जीविका दीदीयों ने 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाते हुए जीविका दीदीयों ने झंडे के आन बान शान के बरकरार रखने के लिए खायी कसम , सामाजिक कुरीतियों व महिलाओं को आत्मबल के साथ आत्मनिर्भर बनाने का लिया गणतंत्र दिवस पर ली संकल्प सोनपुर-- सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत भरपुरा में जीविका समूह के सभी दीदियों ने बड़े उत्साह व उमंग के साथ 73 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ सभी जीविका दीदीयों ने कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए भरपुरा में जीविका के सीएम विभा देवी के आवास पर भरपुरा पंचायत के उपसरपंच व भीआरपी नूरा खातून , जीविका दीदी के सीएम मेनका ,शारदा ,रिंकू ,सोनम, दुर्गावती, सीसी हिमांशु शेखर, सी एनआरपी सोनी सिंह ,निर्मला देवी , एसी संदीप कुमार ,बुक कीपर संगीता देवी,सीसी पूजा कुमारी ,संगीता कुमारी,अनामिका ,पवन कुमार के उपस्थिति में क्षेत्रीय समन्वयक अंकू प्रिया ने 73 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन की । इस मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक अंकु प्रिया ने झंडोत्तोलन के बाद उन्होंने कहीं की आजादी के बाद से जहां समाज के लोगों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा महिलाओं को घर से निकलने के लिए कई तरह के सामाजिक कुरीतियों के कारण महिलाएं वे आगे नहीं बढ़ रही थी लेकिन जैसे ही घर की बेटियां जब पढ़ते हुए अपने अच्छे- अच्छे मुकाम पर पहुंचने लगी तो सरकार ने भी महिलाओं को 50% आरक्षण देकर घर के महिलाओं एवं बच्चियों को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाओं को लायी जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर के साथ-साथ स्वरोजगार अपनाकर वे आत्मनिर्भर बन रही है । इसका मुख्य है कि महिलाएं जीविका समुह से जुड़कर आज महिला आत्मनिर्भर के साथ-साथ परिवार के भरण-पोषण में भी सहयोग कर रही है । हम सभी महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े तो निश्चित ही जीविका से जुड़े सभी महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आगे बढ़ सकती है। इसके लिए महिलाओं को आत्म बल और सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए जीविका संस्थान लगातार प्रयत्न कर रही है । आज जीविका दीदी सरकार की हर जन कल्याणकारी योजनाओं से लेकर जागरूकता के अलावा सरकार के योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास करती है साथ ही स्वरोजगार अपनाकर आगे बढ़ रही है । आज हम सभी जीविका दीदी इस तिरंगे झंडे को आन बान शान को बरकरार रखने के लिए पुरुषों के साथ पग से पग मिला कर देश की स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने को बलिदान देने के लिए हर समय तैयार रहती है और समाज की कुरीतियों की जड़ से मिटाने के लिए वे संकल्प भी लेते हुए आगे की ओर बढ़ने के साथ महिलाओं में आत्मविश्वास के साथ एकता बनाये रखने के लिए भी इस गणतंत्र दिवस पर कसम खाई है ।

कुपोषण को दूर करने के लिए विभागों का आपसी सामंजस्य जरुरी : उपविकास आयुक्त - 94 प्रतिशत बच्चों को दिया जा चूका है अलवेंडाज़ोल की गोली मुजफ्फरपुर, 22 जनवरी।  पोषण अभियान को मूर्त रूप देने की दिशा में डिस्ट्रिक्ट  कन्वर्जन एक्शन प्लान (डीसीएपी) की बैठक उप विकास आयुक्त मुजफ्फरपुर आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें पोषण को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई एवं इस संबंध में उप विकास आयुक्त द्वारा विभिन्न विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में  ठोस कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि जिले में कुपोषण की समस्या  को कम किया जा सके। बैठक में पीपीटी के माध्यम से विभिन्न विभागों यथा:- आईसीडीएस, स्वास्थ विभाग, जीविका, पीएचइडी, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग की बिंदुवार समीक्षा की गई।