दिन दहाड़े अपराधियो ने अभूषण दुकान को दारौदा थाना क्षेत्र के चनचौरा बाजार पर दिन दहाड़े छः कि अपराधियों ने लूट कांड को अंजाम दिया जिसके बाद खबर सुन मौके पर दरौंदा थानाध्यक्ष अजित कुमार महाराजगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, डीएसपी महाराजगंज पोलस्त कुमार, पुलिस कप्तान सिवान शैलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे घटना को जाना।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि चनचौरा बाजार दो जिले का सीमा है , यहां पर पुलिस चौकी बनाई जाए वही ग्रामीणों ने अपराधियों को जल से जल्द पकड़ने की मांग की.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दारौदा थाना क्षेत्र के चनचौरा बाजार पर दिन दहाड़े छः कि संख्या आये अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया बताते चले कि छपरा और सिवान जिले के बॉर्डर पर इस घटना को अंजाम दे अपराधी फरार हो गए प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अपराधियों ने बीच चौराहे पर बमों से लगातार बमबारी करते रहे और ताबड़तोड़ आभूषण की दुकान से 500000 की लूट कर ली है। दिन होने के कारण बाजार में भीड़ भी थी लेकिन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे डर नाम का कोई खौफ नहीं था लोग शोर मचाते रहे लेकिन अपराधी लोगों की नहीं सुनी हर्ष फायरिंग कर इस लूट जैसी वारदात को अंजाम दे हवाई फायरिंग करते हुए पूरब दिशा की तरफ निकल गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शराबियों एवं उनकी आपूर्ति करवाने वालों को पहचान कर इसकी सूचना मधनिषेध विभाग को देने सम्बंधित सरकारी फरमान का शिक्षकों ने विरोध किया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौली मे मंगलवार को अपराधियों द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेज जेल दिया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
दरौंदा। थाना क्षेत्र के पश्चमी हड़सर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई. जिसमें एक महिला घायल हो गई. इस संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई. परिजनों द्वारा मारपीट में घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया. घायल महिला भगवान महतो की पत्नी रीना देवी है. इस संबंध में सूत्रों का कहना था किथाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में परिजन के तरफ से थाना में आवेदन नही दिया है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के रुकुन्दीपुर व चकरी गांव में दो सड़कों का शिलान्यास विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के तहत रुकुन्दीपुर गांव में 78 लाख 33 हजार की लागत से व चकरी में 11 लाख 40 हजार की लागत से सड़क बनेगी । इस दौरान रुकुन्दीपुर में विधायक ने कहा कि बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है । गांव के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है । प्रत्येक गांव को पक्की सड़क के माध्यम से मुख्य मार्ग को जोड़ने का काम भी अब पूरा होने को है । अधिकांश गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ा जा चुका है । जो वंचित है , उसे भी शीघ्र ही मुख्य सड़क से जोड़ने का काम पूरा कर लिया जाएगा । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
परसा सारण।। परसा में बंद बेअसर, आम दिनों की तरह दुकान व प्रतिष्ठान खुला रहा
हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसनपुरा थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान लोगों से कोरोना गाइडलाइन पालन करने को लेकर कहा गया । इस वर्ष सरस्वती पूजा अपने घर में शांतिपूर्वक मनाने को लेकर प्रशासन द्वारा अपील की गई।
परसा सारण।। ठंड व कनकनी से बचने के लिए लोग अपने दरवाजे पर अलाव तापते दिखे
हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के टरीला गांव में पलानी नुमा घर में आग लग जाने के चलते हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि टरीला गांव निवासी विद्यार्थी यादव के घर में उस समय आग लग गई जब घरवाले कुछ काम कर रहे थे। वही घर में आग लगने से घर में रखे कई सामान जलकर खाक हो गए।
