बिहार राज्य के मुज़्ज़फरपुर से सुधीर माध्यम से बता रहे है कि सीवान दारौदा थाना क्षेत्र के चनचौरा बाजार के माँ लक्ष्मी ज्वेलर्स कि दुकान में हुए नगदी सहित 5 लाख लूट मामले का जायजा लेने सारण रेंज के डीआईजी रविंद्र कुमार रविवार को पहुंचकर दुकानदार से घटना के मामले के बारे में जाना।
बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर से सुधीर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर थाना क्षेत्र के दर्शनी गेट के समीप एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने साइकिल से लीला साह के पोखरा पर स्थित बाजार पर सब्जी खरीदने जा रहे युवक को पीछे से गोली मार दिया
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से सुधीर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दरौंदा प्रखंड के लीला साह के पोखरा स्थित नवदुर्गा मोटल में रविवार को एमएलसी चुनाव को लेकर पंचायत जनप्रतिनिधियों की एक बैठक की गई. बैठक में पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत के सदस्य मौजूद थे।
बिहार राज्य की जिला मुजफ्फरपुर जिला से सुधीर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दरौदा प्रखंड क्षेत्र में आज भारत के प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को ग्रामीण जनता सोशल मीडिया एवं टेलीविजन के माध्यम से देखा और सुना जहां भारत के प्रधानमंत्री द्वारा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर जहां उन्हें नमन किया।
बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से सुधीर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दरौदा प्रखंड क्षेत्र में कल माघ शिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा सुमन के साथ भगवान भोलेनाथ माता पार्वती की पूजा अर्चना की माघशिवरात्रि का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महातम होता है।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से सचितानंद मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की मांझी (बिहार) मतदाता प्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी उपेक्षा करके कोई भी राजनीति के मैदान में टिक नही सकता। ये बातें बिहार विधान परिषद सारण प्राधिकार से राजद समर्थित प्रत्यासी सुधांशू रंजन के समर्थन में रविवार को मांझी के घोरहट में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए एकमा के पूर्व प्रत्यासी नरेंद्र मिश्र ने कहीं।
सरन जिला के परसा प्रखंड से विकास मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की एमओ ने राशन कार्ड में आधार लिंक कराने का निर्देश दिया है. परसा प्रखंड के मुख्यालय में 46 पीडीएस डीलर की एमओ बैठक हुई जिसमे निर्देश दिया गया की राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार, राशन कार्ड से लिंक 5 फरवरी तक हो जाना चाहिए।
बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से राजेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बरुराज थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में आंगनबाड़ी सेविका रागनी देवी के घर का ताला तोड़कर चोरो ने आवश्यक कागजात समेत हजारों रुपए मूल्य की सम्पति लुट लिया इस बाबत पीड़िता ने संजय ठाकुर सहित चार लोगों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दी है। साथ ही बता रहेहै कि चोरो ने घर से आंगनबाड़ी केंद्र का बर्तन, रजिस्टर, राशन, मापतौल मशीन, वस्त्र आदि सामान चुरा लिए। पुलिस लिखित शिकायत के आलोक में मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Transcript Unavailable.

Comments
सारण जिले के पानापुर प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र बीआरसी परिसर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों को शराब एवं शराबी खोजने की अभियान में लगाए जाने के आदेश के खिलाफ मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह एवं सारण जिला उपाध्यक्ष निरंजन कुमार उर्फ गुड्डू सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद शिक्षा मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला दहन किया एवं बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए इस आदेश के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया।
Jan. 30, 2022, 4:38 p.m. | Tags: autopub