दरौंदा। थाना क्षेत्र के डीबी-चंचौरा बाजार पर स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण लूट लेने के मामले में दुकान के मालिक शिव कुमार साह के द्वारा दरौंदा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. इस संबंध में सूत्रों ने बताया कि शिव कुमार साह द्वारा दिए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 29 जनवरी 2022 को दोपहर 01:10 बजे अपने दुकान पर दो महिला को समान दिखा रहा था इस दौरान तीन अपराधी हाथ में पिस्टल लिए आए और मेरे कनपटी पर पिस्टल से हटा दिया. उसमें से एक अपराधी ज्वेलरी दुकान से सोना का 10 से 12 टॉप, सोना का बाली 6-7 पीस, सोना का अंगूठी 5-6 पीस, चांदी का पायल 5-6 पीस, एक रियल मी मोबाइल लेकर भागने लगे. जिसके बाद स्थानीय दो युवक उमेश यादव एवं रजनीश ठाकुर अपराधी को पकड़ने का प्रयास किए लेकिन दोनों लोगों को घायल करके अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर बम फेंकते हुए जनता बाजार की तरफ भाग गए. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के दपनी बाजार पर जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छुन्नी बाबू के जीत के बाद ग्रामीणों के द्वारा अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. बता दें कि युवाओं के चहेते जिला पार्षद छुन्नी बाबू के जीत के बाद युवाओं ने उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह किया. इस दौरान पूर्व मुखिया शिव पारस यादव, पूर्व सरपंच किसलय यादव, अजय सम्राट, समेत अन्य कई लोगमौजूद रहे.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदाप्रखंड क्षेत्र इस समय पूरी तरह शीतलहर की चपेट में आ गया है प्रखंड क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ जाने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो वही गाड़ियों की रफ्तार को भी ब्रेक लग गया है जिसके कारण दरौदा सिवान छपरा एवं अन्य मार्गो से होकर जाने वाली गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है तथा दिन में भी गाड़ियों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा प्रखंड बसंत पंचमी पूजा को लेकर मां शारदा की प्रतिमा बनाने के कार्य कलाकार जुट गए हैं, वह बसंत पंचमी पूजा को लेकर हर उत्साह भी देखने को मिल रहा बसंत पंचमी पूजा को लेकर एवं बच्चों में कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहे , वह कलाकार दिन रात मेहनत कर मां शारदा की प्रतिमा बनाने की अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर मां शारदा की प्रतिमा बनाई जा रही है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा कल 1 फरवरी से शुरू होने वाले इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर छात्रों का जिला मुख्यालय के लिए रवाना होना शुरू हो गया है दरौदा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के छात्र इस समय इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, इंटरमीडिएट की परीक्षा जिला मुख्यालय पर ली जाती है इसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के छात्र कल से शुरू होने वाले इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय के लिए रवाना होना शुरू कर दिए हैं.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदाप्रखंड क्षेत्र में आज सोमवारी अमावस्या को लेकर महिलाओं ने श्रद्धा सुमन के साथ वट वृक्ष की पूजा अर्चना की सोमवारी अमावस्या का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्त्व होता है जहां महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना करते हुए घर में सुख संपत्ति और ऐश्वर्या की कामना की वहीं अपने पति की लंबी दीर्घायु की श्रद्धालु महिलाओं ने पूजा अर्चना कर कामना की.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

एस पी ने किया दिघवारा थाना का औचक निरिक्षण। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बंदर मार्ने के विवाद को लेकर अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली।पटना रेफर बनियापुर (सारण) थाना क्षेत्र के डाडीबाढी मुख्य सड़क पर अननपुर गांव के नजदीक बंदर मारने के विवाद को लेकर अज्ञात दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मार घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच घटना के जांच में जुट गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

माँ शारदा की मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि मनाई गई।सर्व प्रथम सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बापू के तैल चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।इस दौरान दर्जनों पंचायत के जनप्रतिनिधि, एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।