सरन जिला के परसा प्रखंड से विकास मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं की एमओ ने राशन कार्ड में आधार लिंक कराने का निर्देश दिया है. परसा प्रखंड के मुख्यालय में 46 पीडीएस डीलर की एमओ बैठक हुई जिसमे निर्देश दिया गया की राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार, राशन कार्ड से लिंक 5 फरवरी तक हो जाना चाहिए।
