भरपुरा में जीविका दीदीयों ने 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाते हुए जीविका दीदीयों ने झंडे के आन बान शान के बरकरार रखने के लिए खायी कसम , सामाजिक कुरीतियों व महिलाओं को आत्मबल के साथ आत्मनिर्भर बनाने का लिया गणतंत्र दिवस पर ली संकल्प सोनपुर-- सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत भरपुरा में जीविका समूह के सभी दीदियों ने बड़े उत्साह व उमंग के साथ 73 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ सभी जीविका दीदीयों ने कोरोना के गाइडलाइन का पालन करते हुए भरपुरा में जीविका के सीएम विभा देवी के आवास पर भरपुरा पंचायत के उपसरपंच व भीआरपी नूरा खातून , जीविका दीदी के सीएम मेनका ,शारदा ,रिंकू ,सोनम, दुर्गावती, सीसी हिमांशु शेखर, सी एनआरपी सोनी सिंह ,निर्मला देवी , एसी संदीप कुमार ,बुक कीपर संगीता देवी,सीसी पूजा कुमारी ,संगीता कुमारी,अनामिका ,पवन कुमार के उपस्थिति में क्षेत्रीय समन्वयक अंकू प्रिया ने 73 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन की । इस मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक अंकु प्रिया ने झंडोत्तोलन के बाद उन्होंने कहीं की आजादी के बाद से जहां समाज के लोगों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा महिलाओं को घर से निकलने के लिए कई तरह के सामाजिक कुरीतियों के कारण महिलाएं वे आगे नहीं बढ़ रही थी लेकिन जैसे ही घर की बेटियां जब पढ़ते हुए अपने अच्छे- अच्छे मुकाम पर पहुंचने लगी तो सरकार ने भी महिलाओं को 50% आरक्षण देकर घर के महिलाओं एवं बच्चियों को आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाओं को लायी जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर के साथ-साथ स्वरोजगार अपनाकर वे आत्मनिर्भर बन रही है । इसका मुख्य है कि महिलाएं जीविका समुह से जुड़कर आज महिला आत्मनिर्भर के साथ-साथ परिवार के भरण-पोषण में भी सहयोग कर रही है । हम सभी महिलाएं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े तो निश्चित ही जीविका से जुड़े सभी महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आगे बढ़ सकती है। इसके लिए महिलाओं को आत्म बल और सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए जीविका संस्थान लगातार प्रयत्न कर रही है । आज जीविका दीदी सरकार की हर जन कल्याणकारी योजनाओं से लेकर जागरूकता के अलावा सरकार के योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास करती है साथ ही स्वरोजगार अपनाकर आगे बढ़ रही है । आज हम सभी जीविका दीदी इस तिरंगे झंडे को आन बान शान को बरकरार रखने के लिए पुरुषों के साथ पग से पग मिला कर देश की स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने को बलिदान देने के लिए हर समय तैयार रहती है और समाज की कुरीतियों की जड़ से मिटाने के लिए वे संकल्प भी लेते हुए आगे की ओर बढ़ने के साथ महिलाओं में आत्मविश्वास के साथ एकता बनाये रखने के लिए भी इस गणतंत्र दिवस पर कसम खाई है ।
